{"_id":"605b1a4d8ebc3e5904761a8d","slug":"newly-appointed-haryana-staff-selection-commission-chairman-bhopal-singh-take-oath","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष भोपाल सिंह को सीएम ने दिलाई शपथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष भोपाल सिंह को सीएम ने दिलाई शपथ
Wed, 24 Mar 2021 04:25 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 24 Mar 2021 04:25 PM IST
विज्ञापन
भोपाल सिंह।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) नई प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर चार साल में एक लाख भर्ती करने का लक्ष्य हासिल करेगा। योग्यता, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ हर भर्ती सिरे चढ़ाई जाएगी। आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष भोपाल सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के बाद यह बात कही। सीएम मनोहर लाल ने यहां हरियाणा निवास में उन्हें शपथ दिलाई।
विज्ञापन
चार नए सदस्यों विजय कुमार, सत्यवान शेरा, सचिन जैन व विकास दहिया ने भी शपथ ली। उन्हें अध्यक्ष भोपाल सिंह ने शपथ दिलाई। 5वें सदस्य कंवलजीत सैनी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) में कार्यरत हैं। विभाग से एनओसी न मिलने पर बुधवार को शपथ नहीं ले पाए। अध्यक्ष को शपथ दिलाने के बाद सीएम मनोहर लाल दिल्ली रवाना हो गए। वहां वह केंद्रीय मंत्रियों व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
भोपाल सिंह ने बताया कि कर्मचारी चयन आयोग ने बीते छह साल में 87 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी की, जिसमें से 81 हजार युवा नौकरी ज्वाइन कर चुके हैं। नई जिम्मेदारी को वह चुनौती नहीं मानते। वर्तमान में 25 हजार पद भरने की प्रक्रिया चल रही है। इसमें तेजी लाएंगे। न्यायालय में कुछ भर्तियां उलझी थीं लेकिन अब न्यायालय की धारणा बदल चुकी है। भर्तियों पर अब स्थगनादेश नहीं दिए जा रहे। भर्ती लटकाने में किसी की कोई दुर्भावना नहीं होती।
विज्ञापन
छह साल में एक भी पेपर लीक नहीं
भोपाल सिंह ने कहा कि बीते छह साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। पेपर लीक व आउट में फर्क होता है। पेपर चीटिंग को पेपर लीक नहीं कह सकते। चीटिंग पर सख्त कार्रवाई की गई है और सभी आरोपी जेल में हैं। उनकी प्राथमिकता योग्यता के आधार पर योग्य चुनावों के चयन की रहेगी।
सुचितापूर्ण तरीके से मेरिट पर करें भर्तियां : मनोहर लाल
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नए चेयरमैन और सदस्यों से अब यही अपेक्षा है कि सरकार की ओर से भेजी गई पद भरने की मांग पर आयोग सुचितापूर्ण तरीके से भर्ती प्रक्रिया को अंजाम दे। सरकार में जिस प्रकार से पहले सिस्टम बनाया गया है, उसी प्रकार से आगे भी पारदर्शी और बिना गड़बड़ी के मेरिट पर भर्तियां की जाएंगी।
ग्रुप सी और डी के पदों की भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल बनाया गया है। उस पर पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2021 है। इस पर युवाओं को केवल एक बार ही आवेदन व शुल्क जमा करना है। दोनों श्रेणी के पदों के लिए अलग-अलग कॉमन पात्रता परीक्षा (सीईटी) होगी।