{"_id":"5da772398ebc3e93c633997c","slug":"newborn-found-in-sewerage-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता शर्मसारः आ रही थी बच्चे के रोने की आवाज, सीवरेज का ढक्कन उठाया तो मिला नवजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममता शर्मसारः आ रही थी बच्चे के रोने की आवाज, सीवरेज का ढक्कन उठाया तो मिला नवजात
Thu, 17 Oct 2019 01:11 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 17 Oct 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढोलेवाल के प्रभात नगर में सोमवार देर रात को सीवरेज में एक नवजात शिशु जिंदा मिला। रोने की आवाज सुन लोगों ने सीवरेज का ढक्कन उठाया तो नवजात बच्चा रो रहा था। प्रभात नगर निवासी अमरजीत सिंह ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन छह की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद बच्चे को सिविल अस्पताल में दाखिल करवा गया। पुलिस ने अमरजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
अमरजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी भगवान नगर में लक्की किराना स्टोर के नाम से दुकान है। 14 अक्तूबर की रात को वह दुकान बंद करने के बाद घर पहुंचे। घर के बाहर उन्हें बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
आसपास देखा तो कुछ नहीं था लेकिन बच्चे के रोने की आवाज लगातार आ रही थी। अमरजीत ने अपने किराएदार और कुछ साथियों को साथ लेकर बच्चे की तलाश की। जब उन्होंने सीवरेज का ढक्कन उठाया तो अंदर बच्चा रो रहा था। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर राम ने बताया कि अभी बच्चे के परिजनों का कुछ पता नहीं चला है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि 14 अक्तूबर को आसपास के इलाकों में स्थित अस्पताल में किन-किन महिलाओं की डिलीवरी हुई है ताकि बच्चे के परिजनों का पता लगाया जा सके। बच्चे की हालत अभी नाजुक है। जल्द ही उसके परिजनों का पता लगा लिया जाएगा।