{"_id":"38aa0348da38925fc664770a0acada66","slug":"new-year-ut-administration-new-officers-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में यूटी प्रशासन को मिलेंगे नए अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में यूटी प्रशासन को मिलेंगे नए अधिकारी
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 10 Dec 2013 11:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल में यूटी प्रशासन में करीब दर्जन भर अधिकारी बदल जाएंगे। जिन अधिकारियों का कार्यकाल पूरा हो रहा हैं या जो रिटायर हो रहे हैं, उनकी जगह पर नए अधिकारी आ जाएंगे।
अगले साल जनवरी से दिसंबर तक प्रशासन में कई नए अधिकारी ज्वाइन करेंगे। प्रशासन के कुछ अधिकारियों का कार्यकाल पूरा हो रहा है तो कुछ रिटायर हो रहे हैं। कुछ पर नियुक्ति लंबित है।
ऐसे में अगले साल प्रशासन की तस्वीर बदल जाएगी। अगले साल प्रशासन में आने वाले नए अधिकारियों में प्रशासक के सलाहकार, वित्त सचिव, गृह सचिव, आईटी सचिव, सीएचबी चेयरमैन, एडीसी, सीएचबी सीईओ शामिल हैं।
विज्ञापन
इनके साथ ही कई नए पीसीएस और एचसीएस अधिकारी भी आएंगे। नए अधिकारियों के आने से प्रशासन में बड़ा फेरबदल भी होने की उम्मीद है।
ये होंगे नए अधिकारी
प्रशासक के सलाहकार-चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा अप्रैल में तीन साल पूरे कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि या तो लोक सभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले या चुनाव खत्म होने के बाद शर्मा का तबादला हो जाएगा। ऐसे में चंडीगढ़ को अगले साल नया प्रशासक का सलाहकार मिलेगा।
वित्त सचिव- चंडीगढ़ के वित्त सचिव वीके सिंह का तीन साल का कार्यकाल नए साल में 14 जनवरी को खत्म हो रहा है। अगले वित्त सचिव के लिए पंजाब के दो आईएएस अधिकारियों के बीच होड़ चल रही है। अनुराग अग्रवाल और सर्वजीत सिंह में से कोई एक चंडीगढ़ का अगला वित्त सचिव होगा।
गृह सचिव-चंडीगढ़ के गृह सचिव अनिल कुमार का तीन साल का कार्यकाल अगले साल दिसंबर में खत्म हो रहा है। प्रशासन जुलाई में हरियाणा से अगले गृह सचिव के लिए तीन अधिकारियों का पैनल मांगेगा। ऐसे में दिसंबर में चंडीगढ़ में अगले गृह सचिव की नियुक्ति होगी।
आईटी सचिव अतिरिक्त गृह सचिव-चंडीगढ़ की अतिरिक्त गृह सचिव प्रेरणा पुरी को चार बार एक्सटेंशन मिल चुकी है। उनका चौथा एक्सटेंशन 31 मार्च को खत्म हो रहा है। ऐसे में अगर उन्हें पांचवीं बार एक्सटेंशन नहीं मिला तो यूटी काडर के किसी नए अधिकारी को इस पद पर नियुक्त किया जाएगा।
सीएचबी चेयरमैन-सीएचबी के मौजूदा चेयरमैन सत्यगोपाल का तबादला दो महीने पहले कर दिया गया था। लेकिन, प्रशासन के आग्रह पर एमएचए ने उनका तबादला रोक दिया है। उनका तीन साल का कार्यकाल भी मई में खत्म हो रहा है। ऐसे में लोक सभा चुनाव के बाद सीएचबी में भी नए चेयरमैन की नियुक्ति होगी।
सिटको एमडी-सिटको के एमडी की पोस्ट पंजाब काडर के आईएएस के लिए है। डीके तिवारी को इस पद से रिलीव करने के बाद सिटको के एमडी पद का अतिरिक्त कार्यभार यूटी काडर की आईएएस तनवी गर्ग को दिया गया था।
सिटको के एमडी का नाम एमएचए ने फाइनल करना है और उम्मीद है कि जनवरी में सिटको को नया एमडी मिल जाएगा।
एडीसी और सीएचबी सीईओ- चंडीगढ़ की एडीसी तनवी गर्ग और सीएचबी के सीईओ रॉडने राल्टे का तबादला मिजोरम दो महीने पहले किया गया था। लेकिन, मिरोजम में चुनाव होने तक उनके तबादले को रोक दिया गया था।
अब मिरोजम में चुनाव हो चुका है और कभी भी एमएचए उन्हें रिलीव करने के आर्डर जारी कर सकता है। ऐसे में अगले साल चंडीगढ़ को यूटी काडर के दो और नए अधिकारी मिलेंगे।
चीफ आर्किटेक्ट-चीफ आर्किटेक्ट सुमित कौर को रिटायरमेंट के बाद मिली दो साल की एक्सटेंशन सितंबर में खत्म हो जाएगी। अक्तूबर में प्रशासन को नया चीफ आर्किटेक्ट भी मिलेगा।
एचसीएस अधिकारी-अगले साल प्रशासन में दो नए एचसीएच अधिकारी आएंगे। महावीर कौशिक को मिली एक साल की जुलाई में खत्म होगी।
एक अन्य एचसीएस अधिकारी तिलक राज का कार्यकाल भी खत्म हो गया है और वे एक्सटेंशन पर चल रहे हैं। उनकी जगह भी नया अधिकारी अगले साल आएगा।
पीसीएस अधिकारी-अगले साल प्रशासन में नए पीसीएस अधिकारी भी आएंगे। पीसीएस अधिकारी एमएम सभरवाल को मिली एक साल की एक्सटेंशन जुलाई में खत्म होगी।
पीसीएस अधिकारी सुनील भाटिया की जगह भी नए अधिकारी की नियुक्ति होगी। इनके अलावा भी कुछ और पीसीएस अधिकारी भी प्रशासन में ज्वाइन करेंगे।