फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New Year 2021: Large number of people reached at Sukhna Lake in Chandigarh

नया साल: सुखना लेक पर उमड़े सैलानी... 2400 लोगों ने की बोटिंग, रॉक गार्डन में 8200 पहुंचे

Fri, 01 Jan 2021 11:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 Jan 2021 11:53 PM IST
सार

  • ट्राइसिटी के अलावा आसपास के जिलों से भी पहुंचे सैकड़ों पर्यटक
  • हिमाचल प्रदेश से लौटने वाले सैलानी में भी ले मौसम का आनंद
  • आज और कल बढ़ सकती है पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की संख्या

विज्ञापन
New Year 2021: Large number of people reached at Sukhna Lake in Chandigarh
सुखना लेक पर पहुंचे पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कड़ाके की ठंड में पड़ती धुंध के बीच नए साल की सुबह हुई। सुखना के किनारे हजारों सैलानी पहुंचे। ट्राइसिटी के अलावा आसपास के जिलों से भी काफी पर्यटक यहां पहुंचे। मौसम के साथ सैलानियों ने यहां बोटिंग का आनंद भी लिया।

विज्ञापन


विज्ञापन

अनलॉक के बाद पहली बार रिकॉर्ड 2400 पर्यटकों ने बोटिंग की। इसके अलावा रॉक गार्डन और रोज गार्डन में भी काफी पर्यटक घूमते नजर आए। हालांकि इस दौरान कोविड नियमों का ध्यान रखना सैलानी भूल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




लंबा लॉकडाउन झेलने के बाद शहर के पर्यटन स्थलों को खोला गया। सप्ताहांत में यहां काफी भीड़ उमड़ी। तब एक दिन में 1500 पर्यटकों ने बोटिंग का लुत्फ उठाया। उसके बाद शुक्रवार को रिकॉर्ड सैलानी सुखना लेक पहुंचे। 2400 पर्यटकों के जरिए सिटको को तीन लाख 50 हजार रुपये की आमदनी हुई। इसके अलावा रॉक गार्डन में भी काफी रौनक रही। यहां 8200 पर्यटक पहुंचे। 



हिमाचल से लौटने वाले भी ले रहे लुत्फ
नया साल और क्रिसमस मनाने के लिए जो सैलानी हिमाचल प्रदेश गए थे, वे भी लौटते समय चंडीगढ़ के पर्यटन स्थलों का नजारा ले रहे हैं। यही वजह है कि इतनी संख्या में सैलानी उमड़े। पार्किंग भी फुल रही। बहुत से लोगों को अपनी गाड़ियां खड़ी करने में परेशानी भी हुई। शनिवार और रविवार को सैलानियों की संख्या और बढ़ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed