{"_id":"96503816488b772c4b0ded790e9facfc","slug":"new-voters-voter-list-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए मतदाता ध्यान दें, सूची में नाम है या नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए मतदाता ध्यान दें, सूची में नाम है या नहीं
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 02 Jan 2014 02:18 PM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग के निर्देशों की अनुपालना में हरियाणा विधानसभा के सभी 90 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियां संशोधित कर तैयार की गईं हैं। इनका अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी को जनसाधारण के निरीक्षण के लिए सभी प्रकाशन स्थलों पर किया जा रहा है।
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वाल्गद् ने बताया कि प्रदेश के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को एक जनवरी को 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु के होने वाले पात्र वोटरों को सूची में शामिल करने के लिए मतदाता सूचियों का संशोधन किया गया।
इन सूचियों का ड्राफ्ट प्रकाशन 6 सितंबर-2013 को किया गया था। उन्होंने बताया कि 6 सितंबर से 25 अक्तूबर 2013 तक प्राप्त आवेदन पत्रों पर आवश्यक कार्रवाई करके सभी पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया। अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाकर उन्हें अंतिम प्रकाशन के लिए तैयार किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदेश के सभी पात्र मतदाताओं से अनुरोध किया कि वे अपने नजदीक के मतदान केंद्र के संबंधित बीएलओ, निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, सहायक पंजीयन अधिकारी के पास जाकर मतदाता सूची का निरीक्षण करके यह सुनिश्चित कर लें कि उनके नाम सूची में शामिल हैं और सभी विवरण सही हैं।