फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New Voters, and the old slogan, is so unfair

नए वोटर्स और पुराने नारे, बहुत नाइंसाफी है

Thu, 03 Apr 2014 02:29 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 03 Apr 2014 02:29 PM IST
विज्ञापन
New Voters, and the old slogan, is so unfair

एक दौर था जब चुनाव नारों पर लड़ा जाता था और नारे चुनाव जितवाने में अहम भूमिका निभाते थे। अब राजनीतिक दलों के पास न तो नारे रह गए हैं और न ही मुद्दे।

विज्ञापन


एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप और शेर-ओ-शायरी से प्रत्याशी अपनी भड़ास निकालते हैं। पार्टी के थिंक टैंक कहे जाने वाले वरिष्ठ नेताओं का कोई प्रभावी नारा चुनावी मैदान में नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


प्रभावी नारों की इस श्रृंखला में कांग्रेस आगे रही है, लेकिन इस बार फिसड्डी है। जात पर न पात पर, इंदिरा जी की बात पर, मोहर लगेगी हाथ पर और हर खेत को पानी, हर हाथ को काम जैसे नारे पुराने हो चुके हैं, लेकिन इन्हीं नारों के सहारे उस दौर में कांग्रेस को बढ़त मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात चुनाव से अलग हटकर करें तो यह नारे मैजिक मल्टीप्लायर का काम करते हैं। इस तरह का कैंपेन आज के दौर में पार्टियों की जरूरत है। फील गुड जैसा नारा देने वाली भाजपा का यह नारा अधिक  प्रभावी नहीं हुआ, लेकिन अबकी बार अटल बिहारी जैसा नारा वे मोदी के मामले में लांच नहीं कर सके।


हर- हर मोदी, घर-घर मोदी का नारा लगा, लेकिन उस पर धार्मिक संगठनों ने मोदी के खिलाफ ही आंखे तरेर लीं। जिसके बाद अंतत: मोदी को ट्वीट के माध्यम से ऐसे नारों से परहेज करने का संदेश देना पड़ा।

चुनावी नहीं लेकिन असरदार था बाबा रामदेव का कैंपेन
कुछ समय पहले योग गुरु बाबा रामदेव ने ठंडा मतलब टायलेट क्लीनर का स्लोगन बोलना शुरू किया था। इसका असर जनता के दिलो दिमाग पर छा गया था। रामदेव अपने मंच से भी यही बात दोहराते थे।

कांग्रेस:
शिक्षित, विकसित एवं सुरक्षित हरियाणा
आपका सहयोग, हमारा प्रयास लगातार विकास
हर हाथ शक्ति हर हाथ तरक्की

भाजपा:
अबकी बार मोदी सरकार
मिशन 272 प्लस हरियाणा में दस की दस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed