{"_id":"b830530f2a67f56770a5886189cbc63b","slug":"new-voter-will-get-i-card-on-january-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी, नए मतदाताओं को 25 से मिलेंगे वोटर कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी, नए मतदाताओं को 25 से मिलेंगे वोटर कार्ड
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 07 Jan 2014 08:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी प्रशासन के चुनाव विभाग ने सोमवार को संशोधित मतदाता सूची जारी कर दी है। सूची की क्वालीफाइंग तिथि 1 जनवरी, 2014 है। चुनाव विभाग के कार्यालय में नई मतदाता सूची उपलब्ध है।
विज्ञापन
इसके साथ ही लोग चुनाव विभाग की वेबसाइट www.ceochandigarh.nic.in. पर भी मतदाता सूची देखी जा सकती है। नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र उनके संबंधित मतदान केंद्र पर 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
यह नई मतदाता सूची अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान प्रभावी होगी। हालांकि, चुनाव से पहले भी नए मत बनेंगे।
जानकारी के मुताबिक, नई मतदाता सूची में शहर में मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है और चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 5 लाख से ऊपर हो गई है।
चुनाव विभाग की ओर से मतदाता सूची में संशोधन के लिए 1 से 30 नवंबर तक चलाए गए विशेष अभियान के बाद चंडीगढ़ में 55 हजार मतदाता बढ़ गए हैं। एक तरफ जहां इस मतदाता सूची में नए मतदाता शामिल हुए हैं, वहीं कुछ के नाम कटे भी हैं।
विज्ञापन
ध्यान रहे कि दिसंबर 2011 में हुए नगर निगम चुनाव में चंडीगढ़ में 5,06,171 मतदाता थे।