{"_id":"5c064ca1bdec22413f5da082","slug":"new-variety-of-plant-new-spider-will-display-in-guldaudi-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार गुलदाऊदी शो की शान होगा ‘न्यू स्पाइडर’, 264 किस्में देखने को मिलेंगी, जानिए शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार गुलदाऊदी शो की शान होगा ‘न्यू स्पाइडर’, 264 किस्में देखने को मिलेंगी, जानिए शेड्यूल
नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 04 Dec 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में गुलदाउदी शो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘न्यू स्पाइडर’ इस बार की गुलदाऊदी शो की शान बढ़ाएगा। शो के दौरान सभी इसकी एक झलक पाने को बेताब होंगे। नगर निगम चंडीगढ़ के मालियों ने हजारों गमलों के बीच एक नई किस्म की गुलदाऊदी उगा दी है। इस गुलदाऊदी का नामकरण भी कर दिया गया है। इसे तीन दिवसीय गुलदाऊदी शो के लिए टैरेस्ड गार्डन में डिस्प्ले किया जाएगा। अधिकारियों में इस बात की खुशी है इस गुलदाऊदी का नाम ‘न्यू स्पाइडर’ रखा गया है। इस गुलदाऊदी की खासियत यह है कि एक ही पौधे में दो रंगों के फूल खिले हैं। जब काम कर रहे मालियों में ललन प्रसाद, रामराज और श्रीराम की नजर पड़ी तो वे चौक पड़े।
मालियों ने कहा कि नौकरी के 25 से अधिक वर्ष हो गए इस प्रकार का करिश्मा पहली बार देखा है। इसकी सूचना हार्टिकल्चर सुपरवाइजर मदन गोपाल राणा को दी। और इसके बाद नगर निगम के अन्य अधिकारियों को बताया गया। नगर निगम के कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक इस बात से खुश हैं। गमला के एक ही पौधा में दो रंगों के फूल खिलने पर उसका नाम न्यू स्पाइडर रखा गया है। माली ललन प्रसाद ने बताया कि इस गमला को सफेद स्नोबॉल के बास रखा गया था। पास रखे जाने के कारण इसमें कलर ट्रांसफर हो गया। मधुमक्यिों व अन्य प्रकार के कीटों के कारण कलर ट्रांसफर हो गया है।
तीन दिवसीय गुलदाऊदी शो 14 दिसंबर से
टैरेस्ड गार्डन सेक्टर-33 में 32वां वार्षिक तीन दिवसीय गुलदाऊदी शो 14 दिसंबर से शुरू होगा। गुलदाऊदी शो में किंग ऑफ द शो, क्वीन ऑफ द शो, प्रिंस ऑफ द शो, प्रिंसेज ऑफ द शो के अलावा बेस्ट फ्लावर ऑफ द शो का चयन के बाद घोषणा होगा। गुलदाऊदी में नगर निगम की हार्टिकल्चर विंग ने गुलदाऊदी के 264 से भी किस्मों को डिस्प्ले करने की तैयारी कर ली है। नगर निगम की ओर से कुछ दिनों में गमलों को सजाने का काम टैरेस्ड गार्डन में शुरू कर दिया जाएगा। नगर निगम की हार्टिकल्चर विंग 10 हजार गमलों में लगे गुलदाऊदी को डिस्प्ले करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
पांच दिसंबर से एंट्री शुरू होगी...
5 दिसंबर को नि:शुल्क एंट्री शुरू कर दी जाएगी जो कि 13 दिसंबर सुबह 11 बजे तक रहेगी। शो में सरकारी, अर्ध सरकारी, संस्थाएं नर्सरी अपने गमले या गुलदाऊदी को शो में डिस्पले करने के लिए एंट्री करा सकते हैं। शो के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
यह होंगी शो की किस्में
गुलदाऊदी शो में रेड वाइन, डेकोरेटिव पिंग, सुपर ग्लो, किकू ब्लोकी, कोका सूजन, महात्मा गांधी, कस्तूरबा गांधी, मिस इंडिया, स्नो बॉल, चंद्रमा, सन, गोल्डन जुबली, सिल्वर जुबली, राजा, कवर गर्ल, सोनार बंगला, कासा गरंडा, सिल्क वरोकल, ड्रीम कैस्टल सहित 264 किस्में प्रदर्शित की जाएंगी।
इस बार गुलदाऊदी शो में न्यू स्पाइडर को विशेष डिस्प्ले किया जाएगा। मालियों ने एक नई किस्म उगा दी है। इसकी बहुत खुशी है। गुलदाऊदी उगाने में मालियों के विशेष योगदान के लिए उन्हें शो के दारैरान विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इस बार गुलदाऊदी शो में 264 से भी अधिक किस्मों की गुलदाऊदी शो के दौरान डिस्प्ले होगा।
- केपी सिंह, एक्सईएन, हार्टिकल्चर विंग, नगर निगम चंडीगढ़