{"_id":"649923a444288a75e70137f6","slug":"new-update-on-wrestlers-protest-sakshi-malik-vinesh-phogat-bajrang-punia-news-in-hindi-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wrestlers Protest: पहलवानों का आंदोलन खत्म, साक्षी-विनेश और बजरंग बोले-अब सड़कों पर नहीं, कोर्ट में लड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wrestlers Protest: पहलवानों का आंदोलन खत्म, साक्षी-विनेश और बजरंग बोले-अब सड़कों पर नहीं, कोर्ट में लड़ेंगे
Mon, 26 Jun 2023 11:50 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:50 AM IST
सार
देश के शीर्ष पहलवान 18 जनवरी को पहली बार पहवान धरने पर बैठे थे और 23 अप्रैल को दूसरी बार धरना शुरू किया। इसके बाद पहलवानों ने मौसम की मार झेली, पुलिस के साथ झड़प हुई। पहलवानों के खिलाफ एफआईआर भी हुई, लेकिन विरोध प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन
बाएं से- साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, संगीता फोगाट और सत्यव्रत कादियान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने आंदोलन खत्म करने का एलान किया है। प्रदर्शनकारी पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कहा है कि वे अब सड़कों पर नहीं, कोर्ट में लड़ेंगे।
विज्ञापन
सांसद बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी को लेकर जंतर मंतर पर धरना देने वाले पहलवानों ने ट्वीट के जरिए बयान जारी किया है। तीनों प्रदर्शनकारी पहलवान साक्षी, विनेश और बजरंग पुनिया ने कहा है कि पहलवानों ने अपनी तरफ से आरोप पत्र दायर करने का वादा पूरा किया हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Haryana Monsoon: 12 जिलों में मानसून की दस्तक, आज से प्रदेश भर में होगी बारिश, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
पहलवान साक्षी मलिक ने ट्वीट किया-सांसद बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पहलवानों का संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता। लेकिन यह लड़ाई अब सड़क पर नहीं अदालत में लड़ी जाएगी। पहलवान अब 11 जुलाई के चुनाव को लेकर सरकार द्वारा किए गए वादे के पूरा होने का इंतजार करेंगे। उसके बाद आपसे विचार-विमर्श करने के बाद अदालत का रुख करने का फैसला लेंगे। यह लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है आखरी दम तक न्याय को लेकर संघर्ष करते रहेंगे।