आगरा जाने वालों के लिए गुड न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा और चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। एक सितंबर से लागू होने जा रही रेलवे की नई समय सारिणी में रामनगर से दो ट्रेनें चंडीगढ़ और आगरा फोर्ट के लिए सप्ताह में एक दिन ट्रेन चलेगी, जबकि रानीखेत एक्सप्रेस अब जैसलमेर तक जाएगी।
लखनऊ के लिए काफी समय से ट्रेन की मांग हो रही थी। नई समय सारिणी के अनुसार लखनऊ के लिए प्रत्येक बुधवार, बृहस्पतिवार और रविवार को ट्रेन चलेगी।
यह लखनऊ से सुबह 08.05 चलेगी और दोपहर 02.55 पर काठगोदाम पहुंचेगी। काठगोदाम से शाम को 16.05 पर चलेगी और रात्रि 23.55 पर लखनऊ पहुंचेगी।
29 नई गाड़ियां चलेंगी
यात्रियों की सुविधा के लिए रानीखेत एक्सप्रेस में 30 अगस्त को काठगोदाम से भगत की कोठी और एक सितंबर को भगत की कोठी से काठगोदाम के लिए एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगा।
सीपीआरओ आलोक कुमार सिंह के अनुसार नई गाड़ियों के संचालन की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। उन्होंने बताया कि नई सारिणी के अनुसार 29 नई गाड़ियां चलेंगी, जिसमें तीन प्रीमियम गाड़ियां शामिल हैं, जबकि पांच गाड़ियों का विस्तार और पांच के संचालन समय में बदलाव किया जाएगा।
ये होगा टाइम टेबल
रामनगर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस संख्या 15031 रामनगर से प्रत्येक सोमवार को 05.15 बजे प्रस्थान करेगी, जो काशीपुर 05.50 बजे, पिपलसाना से 06.42 बजे, मुरादाबाद से 07.45 बजे छूटकर 13.55 पर चंडीगढ़ पहुंचेंगी। वापसी में चंडीगढ़-रामनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस संख्या 15032 चंडीगढ़ से प्रत्येक सोमवार को 16.00 बजे चलेगी और रात्रि 23.35 पर रामनगर पहुंचेगी।
रामनगर-आगरा फोर्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 15056 रामनगर से प्रत्येक मंगलवार से शाम को 17.55 पर चलेगी और सुबह 06.30 बजे आगरा फोर्ट पहुंचेगी। वापसी में आगरा फोर्ट-रामनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस 15055 आगरा फोट से प्रत्येक बुधवार को सुबह 11.50 बजे प्रस्थान कर रात्रि 23.55 पर रामनगर पहुंचेगी।
काठगोदाम-भगत की कोठी के बीच चलने वाली 15013/15014 रानीखेत एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार एक सितंबर से जैसलमेर तक रहेगा। काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत 15014 काठगोदाम से पूर्व निर्धारित समय 20.40 बजे चलेगी, जो दूसरे दिन भगत की कोठी 18.05 बजे छूटकर जैसलमेर 22.50 बजे पहुंचेगी।
वापसी में जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस जैसलमेर से 00.30 बजे प्रस्थान कर भगत की कोठी 06.30 बजे पहुंचेगी और दूसरे दिन 05.50 बजे काठगोदाम पहुंचेगी।