ट्रेन पैसेंजर्स के लिए नया टाइम टेबल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे की नई समय सारिणी सोमवार से लागू हो रही है। इसमें चंडीगढ़ से चार ट्रेनों के समय में कुछ बदलाव किया गया है। एक सितंबर से चंडीगढ़-नई दिल्ली जनशताब्दी पांच मिनट लेट चलेगी।
पहले ये सुबह 7.33 बजे रवाना होती थी। अब 7.38 बजे रवाना होगी। इसके अलावा चंडीगढ़-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस शाम 5.25 की बजाय 5.10 बजे रवाना होगी।
चंडीगढ़-लखनऊ सद्भावना एक्सप्रेस रात 8.50 की बजाय अब रात को 9.10 बजे चलेगी। अजमेर गरीबरथ एक्सप्रेस रात को 9.10 की बजाय रात 8.50 पर रवाना होगी।
चंडीगढ़-लुधियाना स्पेशल ट्रेन
चंडीगढ़ से लुधियाना के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू होगी। ये ट्रेन 15 नवंबर तक के लिए चलाई जा रही है। ये चंडीगढ़ से मोहाली, खरड़, मोरिंडा,खमाणो, समराला और साहनेवाल होते हुए लुधियाना पहुंचेगी।
इसका चंडीगढ़ से लुधियाना का किराया महज 25 रुपये होगा। ये ट्रेन सुबह 9 बजे लुधियाना से चलेगी और दोपहर 12.10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
चंडीगढ़ से एक बजे चलकर दोपहर 3.25 बजे लुधियाना पहुंचाएगी। इसमें सात कोच हैं और करीब 500 यात्री इसमें सफर कर सकेंगे।
चार नई ट्रेनें भी टाइम टेबल में शामिल
रेलवे की नई समय सारिणी में चंडीगढ़ से चलने वाली चार नई ट्रेनों को भी शामिल किया गया है। चंडीगढ़ से जयपुर की ट्रेन दोपहर को 12.45 बजे यहां से चलेगी और रात को 1 बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी में ये ट्रेन शाम को 4.40 बजे चलेगी और सुबह 4.55 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
चंडीगढ़-फिरोजपुर ट्रेन शाम को साढ़े 4 बजे चलेगी और रात को साढ़े 9 बजे फिरोजपुर पहुंचाएगी। वापसी में ये ट्रेन सुबह साढ़े 7 बजे चलेगी और सुबह 11.45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। कालका-कटरा ट्रेन चंडीगढ़ से शाम को 7.55 बजे चलेगी और सुबह 4.35 बजे कटरा पहुंचाएगी।
वापसी में ये ट्रेन कटरा से रात को 9 बजे चलेगी और सुबह 6.10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। रामनगर की ट्रेन चंडीगढ़ से शाम को 4 बजे चलेगी और रात को 11.35 बजे पहुंचाएगी। वापसी में ये सुबह 5 बजे चलकर दोपहर को 1.35 बजे चंडीगढ़ आएगी। इन ट्रेनों की टाइमिंग तो आ गई है लेकिन इन्हें चलाने की तारीख अभी तय नहीं हुई है।