फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New terrorist module carried out grenade attack, Rinda-Happy trying to terrorize Punjab

Chandigarh News: नए आतंकी माॅड्यूल ने किया ग्रेनेड हमला, पंजाब को दहलाने की फिराक में रिंदा-हैप्पी

Sun, 15 Sep 2024 07:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
New terrorist module carried out grenade attack, Rinda-Happy trying to terrorize Punjab
चंडीगढ़। सेक्टर-10 में हुए हैंड ग्रेनेड हमले में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब के डीजीपी के साथ एक रिपोर्ट साझा की है। इसके अनुसार, चंडीगढ़ में हुए ग्रेनेड हमले को नए आतंकी मॉड्यूल ने अंजाम दिया है। पाकिस्तान में छिपे बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा ने कनाडा में रह रहे खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह लंडा के साथ अपने आतंकी मॉड्यूल को ऑपरेट करना बंद कर दिया है। अब उसने यूएस में बैठे हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासियां के साथ नया आतंकी मॉड्यूल शुरू किया है। रिंदा और हैप्पी आने वाले समय में पंजाब में कई बड़ी वारदात करने की तैयारी में हैं। इसे लेकर पंजाब को अलर्ट किया गया है। एनआईए ने यह रिपोर्ट पंजाब के अलावा दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान पुलिस के साथ भी साझा की है, क्योंकि आतंकी रिंदा की गतिविधियां इन राज्यों में भी देखी जा चुकी हैं। बीते साल अक्तूबर में पंजाब पुलिस ने हैप्पी पासियां के कई मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था। नए आतंकी मॉड्यूल के 35 मुख्य हैंडलरों को पंजाब और अलग-अलग राज्यों से पकड़ा भी गया है। वहीं, लंडा मोहाली में पंजाब स्टेट इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर में हुए आरपीजी अटैक का मुख्य आरोपी है। एनआईए ने 15 लाख रुपये का इनाम रखा है। एनआईए ने बताया कि लंडा आतंकी गतिविधियों के साथ ही ड्रग्स, अवैध हथियार, फिरौती, टारगेट किलिंग के अपने दायरे को बढ़ाना चाहता था, इसलिए उसने रिंदा के साथ यह गठजोड़ तोड़कर अलग चलने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed