फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New team of BJP Mahila Morcha in Haryana announced by State President Sumitra Chauhan

नई टीम की घोषणा: हरियाणा में भाजपा महिला मोर्चा में शिक्षा व चिकित्सा से जुड़ी महिलाओं को मिला अहम जिम्मा

Tue, 03 Aug 2021 11:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 Aug 2021 11:08 AM IST
सार

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने पार्टी आलाकमान की मंजूरी के बाद अपनी नई टीम की घोषणा की। 15 प्रदेश पदाधिकारियों के साथ सौ से अधिक महिलाओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरोज यादव, प्रवीन जोशी, मीना चौहान, सुमन दहिया, अंजलि मिश्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। 

विज्ञापन
New team of BJP Mahila Morcha in Haryana announced by State President Sumitra Chauhan
भारतीय जनता पार्टी। - फोटो : फाइल

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में चिकित्सा, शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने सोमवार को अपनी टीम की घोषणा की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और मोर्चा की प्रभारी संतोष यादव से विचार विमर्श कर नियुक्तियां की गई हैं।

विज्ञापन


कार्यकारिणी में 15 प्रदेश पदाधिकारियों के साथ सौ से अधिक महिला कार्यकर्ताओं को जगह मिली है। प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सरोज यादव, प्रवीन जोशी, मीना चौहान, सुमन दहिया, अंजलि मिश्रा को दिया गया है। प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी हिसार से आशा खेदड़ और भिवानी से मीना परमार निभाएंगी। 
विज्ञापन


प्रदेश सचिव अलीशा तोमर, हेमलता तंवर, निताशा सिहाग, राजवंती पांचाल और रेखा वाल्मीकि को बनाया है। कोषाध्यक्ष का काम पानीपत की बेला भाटिया देखेंगी। मीडिया प्रबंधन का काम मालती अरोड़ा और वैशाली तोमर को सौंपा गया है। सोशल मीडिया और आईटी का काम प्राची खुराना देखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें बनाया जिला प्रभारी
पंचकूला से अरुणा अबरोल को जिला प्रभारी बनाया गया है। इस तरह अंबाला से बबली शर्मा, यमुनानगर से शशि सैनी, कैथल से मीना चौहान, कुरुक्षेत्र से रेखा वाल्मीकि, करनाल से बेला भाटिया, जींद से सुदेश मलिक, पानीपत से सुमन चुघ, सिरसा से सुमन राणा, हिसार से चेतना अरोड़ा, फतेहाबाद से निताशा सिहाग, रेवाड़ी से सरोज यादव, झज्जर से आशा रानी, भिवानी से हेमलता तंवर, दादरी से पूनम भटनागर, महेंद्रगढ़ से सुमन दहिया, रोहतक से अंजलि मिश्रा, पलवल से योगिता धीर, सोनीपत से ऋचा वशिष्ठ, गुरुग्राम से अलीशा तोमर, फरीदाबाद से प्रवीण जोशी व नूंह से राज राणा को जिला प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed