फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   new rule for house construction, dhanas villlage panchayat, dhanas village, chandigarh

नया मकान बनाने की सोच रहे हैं तो यह फरमान पढ़ लिजिए

Sat, 14 May 2016 10:07 PM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 May 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
new rule for house construction, dhanas villlage panchayat, dhanas village, chandigarh
uttarakhand CM house - फोटो : amar ujala
अगर आप चंडीगढ़ में नया मकान बनाने की सोच रहे हैं तो यह फरमान जरूर पढ़ लिजिएगा। यह फैसला धनास की ग्राम पंचायत ने लिया। पंचायत के एक फैसले से ऊंची इमारतें खड़ी करने वालों को झटका लग सकता है। ग्राम पंचायत धनास की 7 मई को हुई बैठक में बड़ा प्रस्ताव पास किया गया है। इस प्रस्ताव में 33 फुट से ऊपर मकान बनाने पर रोक लगाने का प्रस्ताव पास किया गया है। प्रस्ताव में कहा है कि गांव में आजकल लोग चार से पांच मंजिला मकान बना रहे हैं। जिस कारण लोगों को काफी असुविधा हो रही है।
विज्ञापन


प्रस्ताव में यह भी कहा है कि जो लोग 33 फुट से ऊपर मकान बना रहे हैं, वह अच्छी क्वालिटी का मैटेरियल इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। ऐसे में आसपास के लोग दहशत में हैं। बैठक में निर्णय लिया है कि गांव में लोगों को बताया जाएगा कि कोई भी 33 फुट से ऊपर मकान नहीं बनाएगा। प्रस्ताव में कहा है कि 33 फुट से ऊपर बने मकानों में बिजली और पानी के कनेक्शन नहीं दिए जाएंगे।
विज्ञापन


गांव में ऊंची इमारतें बन रही हैं। इससे परेशानी बढ़ गई है। इसी को ध्यान में रखकर ग्राम पंचायत की बैठक में प्रस्ताव पास किया है। प्रस्ताव को ब्लॉक डेवलपमेंट एंड पंचायत अफसर को भेज गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुलजीत सिंह संधू, सरपंच, ग्राम पंचायत धनास।

प्रस्ताव की कॉपी मिल गई है। गांव के लिए कोई बिल्डिंग बायलॉज नहीं है। इसके लिए उच्च अधिकारियों से सलाह कर उचित कदम उठाया जाएगा।
-सुंदर लाल नौटियाल, ब्लॉक डेवलपमेंट एंड पंचायत अफसर, चंडीगढ़।

इस संबंध में पेंडू संघर्ष कमेटी की बैठक 22 मई को होगी। बैठक में इस पर चर्चा होगी। इसके बाद ही फैसला लिया जाएगा।
-गुरप्रीत सिंह हैप्पी, प्रधान, पेंडू संघर्ष कमेटी चंडीगढ़।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed