{"_id":"6ab9842b3d5ee4ef8804b9d3","slug":"new-route-to-open-from-kalagram-to-railway-station-journey-distance-to-be-reduced-by-15-km-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1135105-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कलाग्राम से रेलवे स्टेशन तक खुलेगा नया रास्ता, डेढ़ किमी घटेगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कलाग्राम से रेलवे स्टेशन तक खुलेगा नया रास्ता, डेढ़ किमी घटेगा सफर
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंचकूला और मनीमाजरा की तरफ से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों को जल्द नया और छोटा रास्ता मिलेगा। कलाग्राम लाइट पॉइंट से रेलवे स्टेशन तक करीब एक किलोमीटर नई सड़क तैयार की जा रही है। प्रशासन ने अपने हिस्से की 257 मीटर सड़क का काम शुरू कर दिया है जबकि आगे करीब 750 मीटर सड़क रेलवे की जमीन पर बननी है। रेलवे की इस हिस्से की टेंडर प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। पूरी सड़क तैयार होने पर दड़वा साइड से रेलवे स्टेशन का रास्ता करीब डेढ़ किलोमीटर कम होगा और रेलवे लाइट पॉइंट की ओर जाने वाले ट्रैफिक का दबाव भी घटेगा।
257 मीटर हिस्से में लेवलिंग शुरू, 70 लाख में ड्रेनेज
प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग की सीपी डिवीजन-2 ने कलाग्राम बाउंड्री वॉल के साथ जेसीबी लगाकर 257 मीटर हिस्से की लेवलिंग शुरू कर दी है। सड़क निर्माण के साथ करीब 70 लाख रुपये की लागत से स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज पाइप लाइन और रोड गलियां बनाई जाएंगी। इससे बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा होने की समस्या दूर करने में मदद मिलेगी। सड़क तैयार होने के बाद स्ट्रीट लाइट के लिए पोल लगाए जाएंगे। इसके लिए अभी टेंडर नहीं लगाया गया है। चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने बताया कि कलाग्राम लाइट पॉइंट से रेलवे स्टेशन तक नई सड़क बनाई जा रही है। प्रशासन ने अपने हिस्से की 257 मीटर सड़क का काम शुरू कर दिया है। सड़क के साथ स्टॉर्म वाटर पाइप लाइन और रोड गलियां बनाई जाएंगी। सड़क पूरी होने के बाद स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाएगी।
रेलवे के 750 मीटर हिस्से में अभी लगेगा समय
कलाग्राम लाइट पॉइंट से रेलवे स्टेशन तक प्रशासन के 257 मीटर हिस्से के आगे करीब 750 मीटर सड़क रेलवे अथॉरिटी को बनानी है। रेलवे की ओर से इस हिस्से की टेंडर प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। इसलिए पूरी सड़क तैयार होने में कुछ समय लगेगा। दोनों हिस्से तैयार होने के बाद ही कलाग्राम लाइट पॉइंट से स्टेशन तक नया कनेक्टिविटी रूट पूरी तरह चालू हो सकेगा।
विज्ञापन
पंचकूला साइड की 200 मीटर सड़क का बेस तैयार
रेलवे प्रबंधन पंचकूला की तरफ से स्टेशन में प्रवेश करने वाली करीब 200 मीटर सड़क को भी तैयार कर रहा है। इस सड़क का बेस तैयार हो चुका है। निर्माण के दौरान पाइप में लीकेज मिलने से काम थोड़ा बढ़ गया था। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इसे नवरात्र से पहले तैयार करने का लक्ष्य है। इससे पंचकूला साइड से स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को ऊबड़-खाबड़ रास्ते से राहत मिलेगी।
3 अक्तूबर से प्लेटफार्म-1 और 2 रहेंगे ब्लॉक
रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण 3 अक्तूबर से प्लेटफार्म नंबर-1 और 2 को ब्लॉक किया जाएगा। प्लेटफार्म नंबर-1 भी ब्लॉक होने के कारण रेलवे प्रबंधन यात्रियों की आवाजाही को लेकर व्यवस्थाएं करने में जुटा है ताकि दोनों प्लेटफार्म पर आने-जाने में परेशानी कम हो।