{"_id":"6378d8c941f02a7c9878b77805ed3ff6","slug":"new-road-from-pgi-to-nya-gaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया गांव जाने वालों के लिए गुड न्यूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया गांव जाने वालों के लिए गुड न्यूज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 11 May 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई चौक से नया गांव को जाने वाली सड़क अब नए सिरे से बनाई जाएगी। ढाई किलोमीटर की इस सड़क को लगभग 4 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसको लेकर नगर निगम ने टेंडर भी अलॉट कर दिया और निगम का दावा है कि आने वाले कुछ दिनों में इस पर काम भी शुरू हो जाएगा। अभी चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण यह काम रुका पड़ा था। अब चुनाव विभाग से मंजूरी के बाद इसे दोबारा से शुरू करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
यह सड़क बेहद खस्ता हाल हो चुकी है और इस पर बड़े-बड़े गड्ढे हो रखे हैं। इसी रोड से पीजीआई की न्यू ओपीडी और पेक जाने वालों की काफी ज्यादा ट्रैफिक होती है।
विज्ञापन
वहीं नया गांव और खुड्डा अलीशेर जाने वाले लोगों को भी इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। जाहिर है कि नई सड़क बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस सड़क को प्रशासन के इंजीनियर विभाग की ओर से 2005 में रीकारपेट किया गया था। रीकारपेटिंग के कुछ समय बाद ही सड़क उखड़ने लगी थी।
इस सड़क की हालत को जानने के लिए निगम ने पेक और आर्किटेक्ट कॉलेज से स्टडी भी करवाई थी। इसी आधार पर सड़क का बेस दोबारा बनाने का फैसला हुआ।
कोट्स
सेक्टर-11/12 की सड़क को दोबारा से बनाया जा रहा है। इस पर जल्दी ही काम शुरू हो जाएगा। टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।
मुकेश आनंद, चीफ इंजीनियर नगर निगम
यह रोड बहुत ही खराब था और पीजीआई व पेक से मुझे लोगों की काफी शिकायतें भी आ रही थीं। कई बार तो यहां पैच लगवाकर सड़क ठीक भी की गई। अब इस सड़क के बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
सौरभ जोशी, पार्षद