फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New rates not implemented, office also closed, notice of suspension of license

Chandigarh News: वर्दी वाले सुरक्षित नहीं, पांच साल में 46 हमलों में 67 घायल, चार की मौत

Fri, 03 Oct 2025 01:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
New rates not implemented, office also closed, notice of suspension of license
चंडीगढ़। अब शहर में पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं रहे। पुलिसकर्मियों पर हमलों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कुछ समय पहले सेक्टर 16 में शराब के ठेके के बाहर युवकों ने दो पुलिसकर्मियों पर हमला कर उनको गंभीर रूप से घायल कर दिया तो वहीं कुछ सड़क हादसों का शिकार बन गए। आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2021 से 12 सितंबर 2025 तक 46 मामलों में 67 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जिसमें से चार मुलाजिमों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इन चारों मौतों में पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान हुए सड़क हादसों का शिकार बने।
विज्ञापन

बड़े हादसे

इस साल तीन पुलिसकर्मियों की मौत
14 मार्च 2025 को चंडीगढ़-जीरकपुर बॉर्डर पर नाका चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार वॉक्सवैगन पोलो ने नाका तोड़ते हुए दो पुलिसकर्मियों और एक नागरिक को कुचल दिया। तीनों की मौके पर मौत हो गई। आरोपी चालक गोविंद शराब के नशे में था।
विज्ञापन

मई 2025 में सेक्टर 9/10 ट्रैफिक सिग्नल के पास पुलिस वायरलेस ऑपरेटर आनंद देव (35) एक बीएमडब्ल्यू कार की चपेट में आ गए। कार खतरनाक स्टंट करती हुई आई और टक्कर मारने के बाद फरार हो गई। पंचकूला सेक्टर 26 निवासी आरोपी ईशान शंकर राय (26) को बाद में गिरफ्तार किया गया। फिर आरोपी को जेल भेजा गया। इन मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 106(1) के तहत कार्रवाई की गई है। इनमें गैर-जमानती प्रावधान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




-------------

ईंट मारकर सिपाही का सिर फोड़ा
21 अगस्त 2025 को सेक्टर-16 स्थित शराब ठेके के पास गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मियों पर युवकों के एक ग्रुप ने हमला कर दिया। कॉस्टेबल प्रदीप के सिर पर ईंट मारने से गंभीर चोटें आई। कॉस्टेबल अंकित भी घायल हुए। यह हमला उस वक्त हुआ जब पुलिस ने युवकों को वहां से हटने के लिए कहा। दोनों को तुरंत सेक्टर 16 अस्पताल में भर्ती करवाया गया।



-----------------

हमले के बाद एएसआई की वर्दी फाड़ी
मई 2025 में सेक्टर 22-सी शास्त्री मार्केट के पास एंटी-एन्क्रोचमेंट ड्राइव के दौरान एएसआई लखवीर सिंह पर भी हमला हुआ। फल रेहड़ी हटाने का विरोध करते हुए दो भाइयों और उनकी बहन ने एएसआई से हाथापाई की। इस दौरान पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी गई और महिला ने उन्हें थप्पड़ मारा। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह हैं आंकड़े


साल मामले पुलिसकर्मी घायल और मौत



2021 13 मामले, 29 पुलिसकर्मी घायल



2022 11 मामले, 12 घायल



2023 8 मामले, 14 घायल



2024 7 मामले, 6 घायल , 1 मौत



2025 (12 सितंबर तक) 7 मामले, 6 घायल और 3 मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed