फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New licenses will not issue to sell fireworks

पटाखों की बिक्री पर यूटी प्रशासन भी सख्त, नहीं जारी होंगे नए लाइसेंस

Thu, 12 Oct 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 12 Oct 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
New licenses will not issue to sell fireworks
पटाखे - फोटो : File Photo
दिवाली में केवल 7 दिन बाकी हैं। पटाखा विक्रेताओं को प्रशासन की ओर से अब तक लाइसेंस जारी नहीं किए गए हैं। सुप्रीमकोर्ट के फैसले को देखते हुए यूटी प्रशासन ने भी सख्ती कर दी है। प्रशासन इस बार पटाखा विक्रेताओं को नया लाइसेंस जारी नहीं करेगा।
विज्ञापन


दूसरी ओर इस बार दुकानों के आगे पटाखों के स्टाल्स न लगाए जाने को लेकर प्रशासन अपने फैसले  पर पूरी तरह अडिग है। प्रशासन के  इस फैसले ने पटाखा विक्रेताओं के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। व्यापारियों का कहना है कि  प्रशासन के इस फैसले से उनका लाखों का नुकसान होगा। 
विज्ञापन


डीसी दफ्तर के पास व्यापारियों का धरना
बुधवार देर शाम डीसी आफिस के बाहर क्रैकर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने अब तक लाइसेंस न दिए जाने और पटाखों की स्टाल्स लगाने के लिए साइट्स न निधार्रित किए जाने को लेकर धरना दिया। क्रैकर्स एसोसिएशन ने कहा कि वीरवार सुबह 10 बजे  डीसी आफिस का घेराव किया जाएगा। जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएगी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेगा। अब तक प्रशासन ने पटाखा विक्रेताओं के  न ही लाइसेंस रिन्यू किए हैं और न ही नए लाइसेंस बनाकर दिए हैं। इस बार प्रशासन ने दुकानों के आगे पटाखों के स्टाल्स तक लगाने पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

360 पटाखा विक्रेताओं ने लाइसेंस के लिए आवेदन

New licenses will not issue to sell fireworks
360 पटाखा विक्रेताओं ने लाइसेंस के लिए आवेदन
इस बार 360 पटाखा विक्रेताओं ने लाइसेंस के लिए आवेदन किए हैं। इनमें से 80 के करीब विक्रेताओं ने न्यू लाइसेंस केलिए आवेदन किए हैं। जबकि 280 पटाखा विक्रेताओं ने लाइसेंस रिन्यू के लिए आवेदन किए हैं। दिवाली में कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं। लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक पटाखा विक्रेताओं को लाइसेंस जारी नहीं किए गए हैं।

इन 8 जगहों पर लगेंगे पटाखों के स्टाल्स
पटाखों के स्टाल्स लगाने के लिए शहर में 8 जगह निर्धारित की गई हैं।  इनमें मनीमाजरा स्थित गोबिंदपुरा पार्क, उप्प्ल हाउसिंग सोसाइटी के सामने ग्राउंड में, सेक्टर-24 स्थित गुजरात भवन के सामने, सेक्टर-17 शिवालिक व्यू होटल के साथ खाली जगह में, सेक्टर-49 में रयान इंटरनेशनल स्कूल के साथ ग्राउंड में और सेक्टर-38 वेस्ट गवर्नमेंट स्कूल के सामने खाली जगह पर और रामदरबार में स्टॉल लगाने की अनुमति दी गई है।

चाइनिज पटाखे बेचने पर 5 हजार रुपये तक चालान
दिवाली पर अगर कोई भी दुकानदार चाइनिज पटाखे बेचते पाया गया। उसके खिलाफ चालान किया जाएगा।  चाइनिज पटाखे बेचने पर 500 से 5 हजार रुपये तक चालान किए जाएंगे। इसके अलावा बिना लाइसेंस के पटाखे बेचने पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। बगैर लाइसेंस पटाखों की दुकान लगाने पर भी 5 हजार रुपये तक का चालान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed