{"_id":"45087667823756c45a6bec1375a608ee","slug":"new-honda-mobilio-for-luxury-car-fonders","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी कार के शौकीनों को दीवाना बनाएगी मोबिलियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लग्जरी कार के शौकीनों को दीवाना बनाएगी मोबिलियो
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 09 May 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होंडा की अमेज के बाद अब मोबिलियो आपको दीवाना बनाएगी। ये सात सीटर एमपीवी है। चंडीगढ़ में होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के विपणन और बिक्री सीनियर वाइस प्रेसीडेंट जनेश्वर सेन ने कहा कि होंडा की अमेज का मार्केट अन्य कारों से बेहतर रहा।
विज्ञापन
होंडा ने पिछले साल अमेज की अस्सी हजार यूनिटों को सेल किया। उन्होंने बताया कि होंडा अब मिड-साइज स्टाइलिश 7 सीटर एमपीवी होंडा मोबिलियो और पूरी तरह से नई थर्ड जनरेशन होंडा जैज को फरवरी, 14 में 12वें ऑटो एक्सपो में पेश करने के बाद जल्द लांच करेगी।
विज्ञापन
जनेश्वर सेन ने कहा कि जनवरी, 2014 में कंपनी नई फोर्थ जनरेशन होंडा सिटी भारतीय बाजार में लांच करेगी। नई सिटी होंडा को एक ग्लोबल सेडान के तौर पर विकसित किया गया है। इस कार का एडवांस स्पोर्टी डिजाइन, बेहतरीन आराम और ईंधन कुशलता के साथ ये ग्राहकों की उम्ममीदों पर खरी उतरी है।
विज्ञापन
चार माह पहले लांच की गई इस कार की अब तक देशभर में 30,959 यूनिट सेल की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2013-14 में एक वर्ष में 1,34,339 यूनिट की सेल की।
यह बीते साल की बिक्री से 83 फीसदी ज्यादा है। अप्रैल, 2013 में कंपनी ने भारतीय कार बाजार के डीजल वर्ग में 1.5 लीटर आई-डीटीईसी डीजल इंजन को लांच कर एक नई शुरुआत की।
तापुकारा प्लांट में उत्पादन शुरू
एचसीआईएल ने फरवरी, 2014 में तापुकारा प्लांट में कारों का उत्पादन शुरू कर दिया है। इस नए प्लांट से बन कर बाहर निकलने वाली पहली कार होंडा अमेज़ रही। करीब 3526 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार तापुकारा प्लांट में इस समय कंपनी 3200 से अधिक एसोसिएट्स के साथ कार्यरत है।
डीलरशिप और सुविधाएं बढ़ेंगी
कंपनी अब अपने डीलर नेटवर्क को बढ़ाने जा रही है। इसको 35 फीसदी तक बढ़ाया जाएगा। कोशिश यह है कि ज्यादा से ज्यादा दूसरे और तीसरे दर्जे के शहरों तक पहुंचें। कंपनी के पास 107 शहरों में 170 सुविधाएं हैं । कंपनी इसको 150 शहरों में 230 सुविधाओं तक बढ़ाएगी।