फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New Excise Policy of Haryana Government: Now it is legal to drink liquor in the canteen of corporate offices

हरियाणा सरकार की नई आबकारी नीति: अब कॉरपोरेट कार्यालयों की कैंटिनों में ही छलकाए जा सकेंगे जाम, ये हैं शर्तें

Sat, 13 May 2023 10:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 13 May 2023 10:50 PM IST
सार

हरियाणा में अब कॉरपोरेट कार्यालयों की कैंटिनों में ही जाम छलकाए जा सकेंगे। हरियाणा सरकार की नई आबकारी नीति में बदलाव किया गया है। ऑफिसों में ही बार बनाए जा सकेंगे। पार्टियां करने पर भी पाबंदी नहीं होगी। 

विज्ञापन
New Excise Policy of Haryana Government: Now it is legal to drink liquor in the canteen of corporate offices
सांकेतिक तस्वीर alcohol - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में अब बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों के कर्मचारी और अधिकारी कैंटीन में ही जाम छलका सकेंगे। यहां पर बीयर और कम एल्कोहल की मात्रा वाली वाइन परोसी जा सकेगी। 12 जून से लागू होने वाली 2023-24 की आबकारी नीति में सरकार ने इसका प्रावधान किया है। नई नीति के तहत ऑफिस में ही बार बनाया जा सकेगा।

विज्ञापन


हालांकि केवल उन्हीं कॉरपोरेट ऑफिसों में बार खोलने की अनुमति मिलेगी जहां कम से कम पांच हजार कर्मचारी हों। इसके लिए लाइसेंस एल-10एफ दिया जाएगा। लाइसेंस के लिए कई शर्तें भी पूरी करनी होंगी।
विज्ञापन


गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, सोनीपत जैसे शहरों में स्थित कॉरपोरेट और मल्टीनेशनल कंपनियां इस नीति का लाभ उठा सकेंगी। इसके लिए ऑफिस के पास एक लाख वर्ग फुट जगह होनी चाहिए, साथ ही कैंटीन एरिया कम से कम दो हजार वर्ग फीट होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई आबकारी नीति के तहत कॉरपोरेट ऑफिस में न केवल बीयर और वाइन पीने की इजाजत होगी, बल्कि पार्टियों में भी जाम छलकाने से कोई रोक नहीं होगी। लाइसेंस धारक को नीति के अनुसार शराब का स्टॉक खरीदना होगा।

चुकानी होगी दस लाख रुपये फीस
आफिस में ही बार बनाने को लेकर संबंधित कंपनी को लाइसेंस के लिए 10 लाख रुपये का वार्षिक शुल्क भी देना होगा। इसके अलावा, लाइसेंस लेने वाले को तीन लाख रुपये अतिरिक्त देने पड़ेंगे। यह तीन लाख रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में लिए जाएंगे। पालिसी में शराब कारोबारियों को भी राहत देते हुए रेस्टोरेंट, पब और कैफे के लिए बार लाइसेंस की फीस कम कर दी गई है। वहीं, मनोरंजन शो, प्रदर्शनियों, कॉमेडी शो, मैजिक शो, मेगा-शो, सेलिब्रिटी इवेंट के दौरान आयोजकों को शराब परोसने के लिए अस्थायी लाइसेंस के शुल्क में बढ़ोतरी की गई है।


प्रति कार्यक्रम बढ़ाया शुल्क
कार्यक्रम के लिए अधिकतम तीन दिनों के लिए आवेदन किया जा सकेगा। भीड़ के मुताबिक फीस तय की गई है। पांच हजार लोगों के जमावड़े के लिए मौजूदा शुल्क 10 हजार रुपये प्रति कार्यक्रम से बढ़ाकर 50 हजार रुपये प्रतिदिन प्रति कार्यक्रम तय किया गया है। 25 हजार लोगों वाले कार्यक्रम के लाइसेंस की फीस एक लाख से बढ़ाकर ढाई लाख रुपये प्रति इवेंट और इससे अधिक लोगों के जमावड़े के लिए शुल्क को पांच लाख प्रतिदिन प्रति कार्यक्रम से बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed