फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New equipment will cost Rs 30 crore in laboratories of 729 schools.

Chandigarh News: 729 स्कूलों की प्रयोगशाला में 30 करोड़ रुपये में आएंगे नए उपकरण

Wed, 26 Jun 2024 08:48 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 08:48 PM IST
विज्ञापन
New equipment will cost Rs 30 crore in laboratories of 729 schools.
गांवों में 50 करोड़ की राशि से 468 इंडोर जिम स्थापित होंगे
विज्ञापन

सीएम नायब सिंह सैनी ने पावर परचेज कमेटी के 31 में से 27 एजेंडों को दी मंजूरी
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से पावर परचेज कमेटी (एचपीपीसी) की बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए। स्कूलों में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए साइंस स्ट्रीम के 729 क्लस्टर स्कूल की बायोलॉजी और केमिस्ट्री की प्रयोगशाला में नए उपकरण लगाए जाएंगे। इसके लिए 30 करोड़ रुपये मंजूरी किए गए। जनरल साइंस लैब के लिए भी 10 करोड़ रुपये के उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी गई। कॉलेजों के लिए भी 3836 कंप्यूटरों की खरीद के लिए लगभग 24 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। वहीं, गांवों में 468 इंडोर जिम स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए 50 करोड़ रुपये से अधिक के जिम उपकरणों की मंजूरी दी गई। इसके अतिरिक्त प्रदेश में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए पाइप की खरीद के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई।
सैनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कुल लगभग 1500 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट और वस्तुओं की खरीद को मंजूरी दी गई है। उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (एचपीपीसी) और विभागीय उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (डीएचपीपीसी) की बैठक में कुल मिलाकर 1500 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट और विभिन्न वस्तुओं की खरीद को मंजूरी दी गई। बैठक में विभिन्न बोलीदाताओं से नेगोसिएशन के बाद दरें तय करके लगभग 72 करोड़ रुपये की बचत की गई है। बैठक में कुल 31 एजेंडे रखे गए थे, जिनमें से 27 एजेंडों को मंजूरी दी गई। बैठक में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से पशुओं के लिए दवाओं की खरीद को भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा, एचवीपीएनएल, यूएचबीवीएन की ओर से 132/33 केवी के 11 ट्रांसफाॅर्मर और 66/11 केवी के 20 ट्रांसफाॅर्मर व अन्य उपकरणों की खरीद के लिए भी मंजूरी दी गई है। इन पर लगभग 290 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
विज्ञापन



पुलिस विभाग में बढ़ेंगे सुरक्षा उपकरण
बैठक में पुलिस विभाग के लिए आठ वाॅटर कैनन, नौ वज्र वाहन, 14 ट्रक, तीन बुलेट प्रूफ वाहन की खरीद को भी मंजूरी दी गई। इन सभी वाहनों की खरीद पर लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा, 695 कंप्यूटर, 1100 ई-चालान मशीनें और अन्य उपकरणों की खरीद को भी मंजूरी दी गई है। इन पर लगभग 14 करोड़ रुपए की लागत आएगी। बैठक में कैबिनेट मंत्री कंवरपाल, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह, जेपी दलाल, डॉ. बनवारी लाल, राज्य मंत्री सीमा त्रिखा, महिपाल ढांडा और असीम गोयल नन्यौला भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed