फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New corona cases in Punjab and Haryana

कोरोना वायरस: हरियाणा में 684 संक्रमित मिले, पंजाब में 81 नए मामलों से हड़कंप

Tue, 21 Jun 2022 12:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Jun 2022 12:46 PM IST
सार

पंजाब में सोमवार को 24 घंटे के भीतर 81 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सबसे अधिक मोहाली में 20 संक्रमित मिले हैं। राज्य की संक्रमण दर 1.06 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है। अप्रैल से अब तक 13 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
New corona cases in Punjab and Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में कोरोना के 684 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। दो माह में संक्रमण दर बढ़कर सबसे अधिक 7.03 फीसदी तक पहुंच गई है। प्रदेश में कुल एक्टिव केसों की संख्या 3080 हो गई है, जबकि इनमें से 3039 मरीज घरों में ही इलाज ले रहे हैं। शेष मरीज अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल हैं। 

विज्ञापन


गुरुग्राम में सबसे अधिक 463, फरीदाबाद में 117 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही पंचकूला में 34, हिसार में 13, करनाल में 10, पानीपत में 7, भिवानी में 6, कुरुक्षेत्र-झज्जर में 5-5, सोनीपत, रेवाड़ी, फतेहाबाद में 2-2 और अंबाला में 1 नया मरीज मिला है। यमुनानगर, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, नूंह, कैथल और जींद में एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। प्रदेश में रिकवरी दर 98.64 और मृत्यु दर 1.05 फीसदी है।
विज्ञापन


कोरोना: पंजाब में 24 घंटे में 81 लोगों में संक्रमण की पुष्टि
पंजाब में सोमवार को 24 घंटे के भीतर 81 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सबसे अधिक मोहाली में 20 संक्रमित मिले हैं। राज्य की संक्रमण दर 1.06 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है। अप्रैल से अब तक 13 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मोहाली में 20, लुधियाना में 17, फरीदकोट, पटियाला में 9-9, बठिंडा में 8, अमृतसर, जालंधर में 4-4 और राज्य के पांच अन्य जिलों में 1-1 नए मरीज मिले हैं। अप्रैल से अब तक 772844 लोगों के नमूने लिए गए, जिनमें 2311 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed