फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New building plan will be made for emergency yellow ward patients

Chandigarh News: इमरजेंसी के येलो वार्ड के मरीजों के लिए नया बिल्डिंग प्लान बनेगा

Thu, 07 Sep 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
New building plan will be made for emergency yellow ward patients
पंचकूला। शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में येलो वार्ड के मरीजों के लिए नया बिल्डिंग प्लान जल्द बनाया जाएगा। इसके लिए डॉक्टरों और आर्किटेक्ट की टीम ने दौरा किया है। अस्पताल में लगातार मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। येलाे वार्ड को 50 बेड का बनाया गया है। मरीजों की संख्या अस्पताल में बढ़ने के बाद उमस भरी गर्मी वहां पर बनी रहती है। मरीजों को भी इसलिए दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लगे हुए एसी की मरम्मत समय पर नहीं हो रही है। इस कारण उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर अस्पताल प्रबंधन अब इस एरिया की बिल्डिंग के लिए नया प्लान बना रहा है। यहां पर उमस भरी गर्मी न रहे। इसके लिए बिल्डिंग में कई जगह पर बदलाव किया जाएगा जिससे कि मरीजों का उमस भरी गर्मी का सामना नहीं करना पड़े। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया है। पंचकूला सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि जल्द ही येलो एरिया में बिल्डिंग प्लान को चेंज किया जाएगा। इसे जल्द ही मरीजों के लिए फ्रेंडली बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed