{"_id":"671c1c4308dce896fc00aca4","slug":"new-building-of-municipal-council-will-be-built-on-barwala-road-in-derabassi-chandigarh-news-c-71-1-mli1005-121130-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: डेराबस्सी में बरवाला रोड पर बनेगा नगर परिषद का नया भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: डेराबस्सी में बरवाला रोड पर बनेगा नगर परिषद का नया भवन
विज्ञापन
डेराबस्सी। नगर परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष आशु उपनेजा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए। इनमें शहर में नगर परिषद कार्यालय के नए भवन को बरवाला रोड पर कैंटर यूनियन स्थल पर स्थानांतरित करने से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल हैं। जबकि इससे पहले बस स्टैंड भवन में नगर परिषद कार्यालय बनाने का प्रस्ताव था, जिसे खारिज कर दिया गया था।
इस संबंधी परिषद अध्यक्ष आशु उपनेजा ने बताया कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि नगर परिषद कार्यालय का नया भवन बरवाला रोड पर करीब एक एकड़ क्षेत्रफल में केंटर यूनियन की खुली जगह पर बनाया जाएगा। जबकि पहले बस स्टैंड स्थित कॉमर्शियल प्लाजा में नगर परिषद कार्यालय बनाने की योजना थी, जिसे अब रद्द कर दिया गया है। इसी प्रकार बस स्टैंड पर सुंदर पार्क बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस पार्क में बस स्टैंड के पीछे टैंक वाला एक छोटा पार्क भी जोड़ा जाएगा। इसी प्रकार नगर परिषद के पुराने भवन की जगह पर तीन मंजिला व्यावसायिक प्लाजा बनाया जाएगा, जिसकी दुकानें किराए पर दी जाएंगी। इसी तरह फायर ब्रिगेड को भी यहां से हटाकर उसकी जगह बस स्टैंड बनाया जाएगा और सब्जी मंडी को हाईवे से हटाकर खुले स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में नगर परिषद कार्यालय सैनी भवन में चल रहा है, जबकि नए भवन के निर्माण के बाद इसे खाली कर दिया जाएगा।
रामबाग श्मशान घाट का रखरखाव करेगी भाविप
परिषद अध्यक्ष आशु उपनेजा ने बताया कि शहर के प्रमुख रामबाग श्मशान घाट के रखरखाव का काम एक निजी संस्था भारत विकास परिषद को देने का निर्णय लिया गया है। इस संगठन में नगर परिषद अध्यक्ष के अलावा सात पार्षद शामिल होंगे। नगर परिषद द्वारा इस श्मशान घाट के विकास कार्यों पर 30 लाख रुपये खर्च करने का निर्णय लिया गया था। इसके अलावा शहर के आबादी वाले इलाकों में खुल रहे शराब के ठेकों को बंद करने के लिए पंजाब सरकार को पत्र लिखने, शहर की सड़कों पर चलने वाले ओवरलोडेड टिप्परों और टिप्परों से सड़कों को होने वाले नुकसान के लिए उन पर टैक्स लगाने की बात कही। ट्रैफिक जाम से बचने के लिए टिप्परों के लिए समय निर्धारित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस को लिखने सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी एवं पार्षद उपस्थित थे।