{"_id":"5c443515bdec224e211344e4","slug":"new-born-baby-girl-child-thrown-by-mother-on-road-in-chiiling-weather-of-winter-season","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाड़ कंपाने वाली ठंड में मरने को छोड़ दी दो नवजात, सड़क पर मिलीं...आसपास घूम रहे थे कुत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाड़ कंपाने वाली ठंड में मरने को छोड़ दी दो नवजात, सड़क पर मिलीं...आसपास घूम रहे थे कुत्ते
Mon, 21 Jan 2019 09:22 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 21 Jan 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
baby
वो कैसी मां होगी, जिसने अपनी ही दो नवजात बच्चियों के साथ ऐसी शर्मनाक हरकत कर दी। वे हाड़ कंपाने वाली ठंड में सड़क पर मिली, आसपास कुत्ते घूम रहे थे। घटना हरियाणा के रोहतक की है। पीजीआईएमएस के गेट नंबर दो व सरकुलर रोड पर करीब 24 और 36 घंटे पूर्व जन्मी बेटियों को कोई छोड़ गया। जन्म देने के बाद पांच डिग्री की कड़कड़ाती ठंड में उन्हें खुले आसमान तले मरने के लिए छोड़ दिया गया।
एक बच्ची को सुबह सैर करने वालों ने देखा तो दूसरी बच्ची को पीजीआईएमएस के निजी सुरक्षा गार्डों ने उस समय देखा, जब आवारा कुत्ते उसे नोचने को तैयार थे। दोनों को फिलहाल उपचार के लिए निकू वार्ड में दाखिल कर दिया गया है। इसमें शिव मंदिर के समीप मिली लड़की को सांस लेने में समस्या होने के चलते उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पीजीआईएमएस के निजी सुरक्षा गार्डों ने बताया कि सुबह साढे़ छह बजे करीब उन्हें गेट नंबर दो के पास कुत्तों की हलचल महसूस हुई। जब उन्होंने पास जा कर देखा तो पाया कि एक नवजात बच्ची सफेद कपड़े में लपेट कर सड़क पर रखी हुई है। सर्दी के चलते बच्ची रो भी नहीं पा रहा थी। लोगों ने अनुमान लगाया कि उसकी मौत हो चुकी है, लेकिन जब उसे उठाया तो पाया कि अभी लड़की की धड़कन चल रही है। उसे तुरंत आपात विभाग में डॉक्टर के पास ले गए और इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर सरकुलर रोड अशोका चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पास लगी तुलसी के पेड़ के समीप एक अन्य बच्ची तोलिये में लिपटी मिली। सुबह सैर के दौरान आने-जाने वालों ने जब बच्ची को देखा तो इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। इस संबंध में आर्य नगर थाने में मथुरा निवासी सोमदत्त ने अज्ञात महिला के खिलाफ शिकायत देकर बताया कि वह सुबह 6:30 बजे जब मंदिर पहुंचे तो उन्हें नवजात बच्ची का पता चला। इसे भी उपचार के लिए पीजीआईएमएस में दाखिल करवा दिया गया है। दोनों नवजात बच्चियों की देखरेख अब जनसेवा संस्थान के स्वयंसेवक कर रहे हैं।

एक बच्ची का नाम रखा तुलसी, तो दूसरी का वृंदा
BAby
सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन ने बताया कि जो लड़की शिव मंदिर के पास मिली है। वह तुलसी के पास मिली, इसलिए उसका नाम तुलसी रखा गया है। एक ही दिन दोनों मिली है, इसलिए दूसरी लड़की का नाम वृंदा रखा है।
दोनों नवजात बच्चियों को पीजीआईएमएस के निकू वार्ड में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। जिला बाल संरक्षण विभाग की टीम जब सरकुलर रोड पर मिली बच्ची को लेकर पहुंची तो पता चला कि वहां चंद मिनट पहले ही एक अन्य बच्ची को उपचार के लिए लाया गया है। वह संस्थान के ही गेट नंबर दो से लावारिस हालत में मिली थी।
सरकुलर रोड पर मिली लड़की की तबीयत खराब है, जबकि दूसरी लड़की सर्दी को बर्दाश्त कर गई। शिव मंदिर के समीप मिली लड़की को सांस लेने में समस्या हो रही है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। दोनों लड़कियों की देखरेख की जिम्मेदारी पीजीआईएमएस प्रशासन को सौंपी गई है। इन बच्चियों के लिए नीलम आहूजा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।
- डॉ. राज सिंह सांगवान, चेयरमैन, सीडब्ल्यूसी