फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New born baby found in Chandigarh Sector 20

Chandigarh: सेक्टर 20 में चुन्नी में लिपटी मिली नवजात, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 01 Dec 2022 12:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 01 Dec 2022 12:03 PM IST
सार

कुछ दिन पहले मौलीजागरां में एक दिन के मासूम को किसी ने सीमेंट के कट्टे में रखकर नाले के किनारे छोड़ दिया था। कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी।

विज्ञापन
New born baby found in Chandigarh Sector 20
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाल ही में गांव मौली में गंदे नाले में सीमेंट के कट्टे में मिले जीवित नवजात के बाद अब बुधवार रात को सेक्टर-20 के झाड़ियों में एक नवजात बच्ची का शव चुन्नी में लिपटा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सेक्टर-16 के जीएमएसएच के शवगृह में रखवा दिया है। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने अज्ञात परिजनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 318 के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ ठोस सुराग नहीं लगा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 10 बजे सेक्टर-20 स्थित मस्जिद से कुछ दूरी पर राहगीर ने एक नवजात बच्ची को चुन्नी में लिपटा देख पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-19 थाना एसएचओ मिनी भारद्वाज अन्य पुलिस टीम के साथ मौके पहुंची। पुलिस ने तुरंत बच्ची को जीएमएसएच-16 पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बच्ची एक दो दिन की ही है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। इसके अलावा पुलिस अस्पताल से गर्भवती महिलाओं का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है ताकि उस बच्ची के माता-पिता का पता चल सके। घटनास्थल में मौजूद आसपास के लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


27 नवंबर को मौली गांव में मिला नवजात जीएमसीएच में है भर्ती 
मौली गांव में 27 नवंबर को मिले एक दिन के जीवित नवजात सेक्टर-32 के जीएमसीएच में भर्ती है। उसकी हालत को बेहतर है लेकिन उसे न तो मां का प्यार मिला और न ही बाप का। इसी तरह सेक्टर-20 की झाड़ियों में नवजात बच्ची का शव मिला और उसने तो जन्म लेते ही दम तोड़ दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह दोनों बच्चे अविवाहितों के हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed