फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   new bill approves related to profit for MLAs in Punjab

पंजाबः विधायकों के लिए लाभ के पद संबंधी नए बिल को हरी झंडी, विधानसभा में पेश होगा बिल

Wed, 22 Aug 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 22 Aug 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
new bill approves related to profit for MLAs in  Punjab
कैबिनेट की मीटिंग
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब मंत्रीमंडल ने विधायकों को कई अन्य नई श्रेणियों में ‘लाभ का पद’ रखने योग्य बनाने के लिए एक नया कानून बनाने का रास्ता साफ कर दिया है। मंगलवार को मंत्रिमंडल की सहमति के बाद ‘दा पंजाब स्टेट लैजिस्लेचर (प्रीवेंशन ऑफ डिसक्वालीफिकेशन) (संशोधन) बिल -2018 को विधानसभा के आगामी सत्र में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, इस बिल में प्रस्तावित संशोधनों के अनुसार, लाभ के पदों की विभिन्न श्रेणियों को पद /ऑफिस की मौजूदा सूची में शामिल किया जाएगा। इसके अनुसार, इन पदों पर विधायक बने रह सकेंगे और वह अयोग्य नहीं होंगे। यह संशोधन प्रशासन के मौजूदा दौर की उलझनों के हल के लिए लाया गया है। इसमें नया सेक्शन 1-ए शामिल किया गया है, जिसमें ‘लाज़िमी भत्तों’ को ‘संवैधानिक संस्था’ और ‘असंवैधानिक संस्था ’ में परिभाषित किया गया है। 
विज्ञापन


सैक्शन 1 (ए) के अनुसार ‘लाज़िमी भत्तों ’ का मतलब कुछ ऐसी राशि से होगा जो पद पर मौजूद व्यक्ति को रोज़मर्रा के भत्तों, सफरी भत्तों, आवास भत्तों या यात्रा भत्तों के रूप में दी जाएगी जिससे वह पदों के कामकाज को निभाने के लिए आने वाले किसी भी खर्च किए के लिए प्रतिफल के रूप में इसकी प्राप्ति के योग्य हो सके। इस एक्ट के सैक्शन -2 के तहत लाभ के पद की श्रेणियों को शामिल और विस्तार किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस एक्ट के सेक्शन-2 के अनुसार इसमें एक मंत्री (सहित मुख्यमंत्री) राज्यमंत्री या उपमंत्री, चेयरमैन, उप चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन, राज्य योजना बोर्ड के पद, विधानसभा में मान्यता प्राप्त पार्टी और मान्यता प्राप्त ग्रुप (हरेक नेता और हरेक डिप्टी नेता) के पद, विधानसभा में मुख्य सचेतक, उप सचेतक या सचेतक के पद शामिल किए गए हैं। गए हैं। बिल का सेक्शन-2 संशोधित किया गया है, जिसके अनुसार इसमें एक कमेटी के चेयरमैन या मैंबर जो सरकार को सलाह देने के उद्देश्य के साथ अस्थायी तौर पर


स्थापित की गई है या सार्वजनिक महत्ता के मामलों संबंधी कोई अथॉरटी के पद पर मौजूद कोई व्यक्ति लाज़िमी भत्तों को छोड़ कर कोई अन्य पारिश्रमिक के लिए हकदार नहीं है, शामिल किया गया है। इसमें किसी भी संवैधानिक या असंवैधानिक संस्था के चेयरमैन, डायरैक्टर या मैंबर के पद को भी शामिल किया गया है अगर वह लाज़िमी भत्तों को छोड़ कर किसी अन्य पारिश्रमिक का हकदार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed