{"_id":"59bd68a14f1c1b2f688b4e61","slug":"netter-life-science-company-truck-robber-gang-6-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दवा से भरा ट्रक लूटने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, 6 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा से भरा ट्रक लूटने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, 6 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Mohali Arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेक्टर लाइफ साइंस लिमिटेड कंपनी के लाखों रुपये की दवाओं से भरी हुई गाड़ियां लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे लूटा हुआ लाखों रुपये का माल, दो देसी कट्टे, दो कारतूस व वारदात में प्रयोग की ऑल्टो कार व बाइक बरामद करने का दावा किया है। इसका खुलासा एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने डेराबस्सी में डीएसपी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में किया। यह गिरोह पिछले नौ महीने में इस कंपनी की तीन गाड़ियाें को लूट चुका था। एसएसपी ने दावा किया कि मामले को हल करने वाली टीम को तरक्की देने के लिए डीजीपी पंजाब से सिफारिश की जाएगी।
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर ट्रक चालक को बंधक बनाकर गत दिनों 75 लाख रुपये की दवाएं लूटी थीं। इससे पहले भी वाहन समेत दवा चोरी के दो मामले भी इन्हीं लुटेरों ने अंजाम दिए है।
9 सितंबर की रात दप्पर टोल प्लाजा के पास लुटेरे नेक्टर लाइफ साइंसेज की 75 लाख रुपये मूल्य के दवाओं भरा ट्रक लेकर फरार हो गए थे। चालक को बब्याल, हरियाणा के पास फेंक गए थे, जबकि खाली ट्रक अगले दिन यमुना नहर में गिरा मिला था। ट्रक चालक 55 वर्षीय महिंदर सिंह के मुताबिक कुछ लोगों ने उसे धमकाते हुए गाड़ी रुकवा ली और बाद में अंदर घुसकर गाड़ी समेत उसे भी अगवा कर लिया था। कंपनी का माल बीते नौ महीनों में तीसरी बार लूटा था। बीती 9 मार्च को 50 लाख की दवाओं भरा वाहन चंडीगढ़ के लिए रात में निकला, लेकिन 8 किमी दूर मुबारिकपुर में ही दवाएं लूट ली गईं। 23 जून को 90 लाख रुपये की और 10 सितंबर को 75 लाख रुपये की दवाएं रात में अंबाला कैंट भेजी गई, लेकिन महज 15 किमी दूर ट्रक लूट लिया गया।

सीसीटीवी से हुआ खुलासा
demo pic
एसएसपी कुलदीप चहल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में दो भाई गुरविंदर सिंह लखविंदर सिंह निवासी गांव ईस्सापुर, बिट्टू शर्मा निवासी जिला मथुरा जो फिलहाल घोलूमाजरा रहता है, अनिल कुमार निवासी जिला देवरिया, यूपी, सतवीर शर्मा निवासी जिला मथुरा और गुरप्रीत सिंह निवासी नरिंदर सिंह निवासी छछरौली, जगाधरी शामिल हैं। इनके कब्जे से लूटा गया माल अमलाला में घग्गर पुल के पास से बरामद हुआ है।
एसएसपी कुलदीप चहल के अनुसार, सभी आरोपी हालांकि नौ महीने में दवाओं समेत वाहन चोरी के तीनों केसों में शामिल हैं। इसके अलावा इनका कोई क्रिमिनल रिकार्ड सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि मार्च में हुई लूट में वाहन चालक हरीश कुमार व अन्य लोगाें के खिलाफ केस दर्ज है, जून की लूट में 90 ड्रमों में से 57 ड्रम दो दिन बाद ही बरामद कर लिए गए थे, जबकि 33 ड्रम बरामद होने बाकी हैं। इस मौके मामले को हल करने वाली टीम के डीएसपी पुरुषोतम सिंह बल, थाना प्रभारी लालड़ूू पुष्पिंद्र सिंह व लैहली पुलिस चौकी की इंचार्ज अमनदीप कौर बराड भी उपस्थित थीं।
सीसीटीवी से हुआ खुलासा
पुलिस सुत्रों के अनुसार, आरोपियों का सुराग पुलिस को सीसीटीवी कैमरों से मिला था। पुलिस को जब ट्रक मिला था तो पुलिस ने आरोपियों का रूट तलाश किया। इस दौरान पुलिस ने रास्ते से सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसमें लुटेरों द्वारा वारदात में प्रयोग की गई ऑल्टो कार का सुराग मिला, जिसके बाद आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस को यह सुराग दप्पर टोल प्लाजा व हरियाणा के जगाधरी व यमुनानगर के अलावा अन्य सीसीटीवी फुटेज से मिले थे।