फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nepal earthquake, haryana made control room

नेपाल भूकंप त्रासदी पर हरियाणा ने बनाया कंट्रोल रूम

Tue, 28 Apr 2015 03:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 28 Apr 2015 03:55 PM IST
विज्ञापन
nepal earthquake, haryana made control room

हरियाणा सरकार ने नेपाल भूकंप त्रासदी पर वहां रह रहे प्रदेश के लोगों के रिश्तेदारों की सलामती की जानकारी देने और भूकंप त्रासदी की स्थिति पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। सरकार ने इसके लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी की है।

विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के निर्देश पर इस कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। यह राहत सामग्री और सहायता प्रदान करने की इच्छा रखने वाले निवासियों की भी सहायता करेगा। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ मुख्यालय में स्थापित किए गए इस कंट्रोल रूम का नंबर 0172-2711758 है। इसकी निगरानी स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा हरियाणा भवन नई दिल्ली में भी कंट्रोल रूम का नंबर 011-23384354 और 9818672439 जारी किया गया है। इसकी निगरानी नोडल अधिकारी रेजिडेंट आयुक्त हरियाणा द्वारा की जाएगी। प्रदेश के सभी जिलों में उपायुक्तों के कार्यालयों में भी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, जिनके नोडल अधिकारी संबंधित सिटी मजिस्ट्रेट होंगे। प्रवक्ता ने बताया कि केंद्र सरकार ने कैबिनेट सचिवालय में नेपाल भूकंप के मद्देनजर राहत प्रयासों के संबंध में एक समन्वयक केंद्र स्थापित किया है, जिसका नंबर 011-23016696 व 011-23011241 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed