फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Neither canal water nor tubewell support... Cambawala is thirsty

Chandigarh News: न नहरी पानी, न ट्यूबवेल का सहारा... प्यासा हुआ कैंबवाला

Fri, 29 May 2026 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Neither canal water nor tubewell support... Cambawala is thirsty

विज्ञापन
चंडीगढ़। गांव कैंबवाला में पिछले कई दिनों से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। ऊंचाई पर रहने वाले लोगों को इससे काफी परेशानी हो रही है। दैनिक जरूरतों के लिए ग्रामीणों को पानी के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
नियमित जलापूर्ति ठप होने से घरों में पीने, खाना बनाने और अन्य घरेलू कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नहरी पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके अलावा ट्यूबवेल से भी पानी की आपूर्ति प्रभावित है। गांव के निवासी श्रीराम ने बताया कि कई दिनों से पानी की सप्लाई सही तरीके से नहीं आ रही है। सुबह-सुबह लोग पानी भरने के लिए इधर-उधर भटकते नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। नगर निगम के टैंकरों के सहारे काम चल रहा है। लोगों को कड़ी धूप में लाइन में लगना पड़ता है। यह स्थिति कई दिनों से बनी हुई है।
विज्ञापन


जल संकट से दिनचर्या प्रभावित
स्थानीय निवासी दलीप कुमार ने बताया कि पानी की कमी के कारण लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई बार टैंकर आने में देर हो जाती है, जिससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि गांव में जल संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। संबंधित विभाग की ओर से अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। गर्मी के मौसम में पानी की दिक्कत से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की मांग : पानी की सप्लाई सुनिश्चित हो
गांव के लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि जल्द से जल्द नियमित पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने समस्या का स्थायी समाधान निकालने की अपील की है। लोगों का कहना है कि नगर निगम पर्याप्त पानी की व्यवस्था करे। इस गंभीर स्थिति पर तत्काल ध्यान दिया जाना चाहिए। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed