फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Negligence in work was costly, corporation commissioner debarred the company

काम में लापरवाही बरतनी पड़ी महंगी, निगम आयुक्त ने कंपनी को किया डीबार

Fri, 06 May 2022 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Negligence in work was costly, corporation commissioner debarred the company
चंडीगढ़। गांव खुड्डालाहौरा और रायपुरखुर्द में सीवर और स्टोर्म वाटर पाइप लाइन बिछाने का काम कर रही मैसर्स एस्क्वायर कंस्ट्रक्शन कंपनी के साथ नगर निगम ने अनुबंध खत्म कर दिया है। आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने कंपनी के काम से संतुष्ट न होने पर डीबार कर दिया। अब कंपनी एक साल तक नगर निगम के किसी भी कार्य के लिए आवेदन नहीं कर सकेगी। निगम ने कंपनी की बैंक ग्यारंटी को भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

आयुक्त ने बताया कि कंपनी को खुड्डा लाहौरा गांव में सीवर और स्टॉर्म वाटर की पाइप लाइन बिछाने के लिए 1 करोड़ 16 लाख 47 हजार 847 रुपये में टेंडर दिया था। छह माह में काम पूरा करना था। इसकी मियाद 15 मार्च 2022 को शुरू हुई, बावजूद इसके कंपनी ने न के बराबर काम किया। इसी तरह रायपुरखुर्द गांव में सीवर और स्टॉर्म वाटर पाइप लाइन बिछाने के लिए 1 करोड़ 12 लाख 96 हजार 821 रुपये में टेंडर दिया था। इसकी भी समय सीमा छह माह थी जो बीते 15 मार्च को शुरू हुई। आयुक्त ने समीक्षा रिपोर्ट में पाया कि कंपनी के ठीक से काम नहीं करने के कारण देरी हुई।
विज्ञापन

बॉक्स
ठेकेदारों को आयुक्त की चेतावनी, काम में लापरवाही बरती तो होगी कानून कार्रवाई
निगम आयुक्त ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि जो भी कंपनियां इस समय काम कर रही हैं, वह तय समय से अपने काम को खत्म करें। काम में लापरवाही मिली तो संबंधित ठेकेदार के कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उससे अनुबंध खत्म कर दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी को डीबार भी करने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed