फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   neet exam biology paper easy

नीट परीक्षा : बायोलॉजी का पेपर आसान

Mon, 18 Jul 2022 02:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 02:51 AM IST
विज्ञापन
neet exam biology paper easy
सेक्टर 15 डीएवी स्कूल में नीट का एग्जाम देकर बाहर आते विद्यार्थी। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से नीट यूजी-2022 परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 20 मिनट तक किया गया। परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा। इसके जरिए एमबीबीएस, बीएएमएस और बीडीएस के कोर्स में दाखिला मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। प्रतिभागियों ने नीट परीक्षा में बायोलॉजी का पेपर आसान बताया, वहीं फिजिक्स का पेपर कठिन था।
विज्ञापन

नीट परीक्षा 2022 का परिणाम नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। शहर के नीट विशेषज्ञ कुनाल ने बताया कि
नीट 2022 के प्रश्न पत्र में भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और जूलॉजी सेक्शन के 200 प्रश्न थे। जबकि उम्मीदवारों को केवल 180 एमसीक्यू (प्रत्येक सेक्शन में अधिकतम 45) का उत्तर देना था।
विज्ञापन

पेपर में फिजिक्स और केमिस्ट्री के 50-50 प्रश्न और बायोलॉजी के 100 प्रश्न शामिल थे जिसमें जूलॉजी और बॉटनी विषयों से प्रत्येक में 50 प्रश्न शामिल थे। इस वर्ष उम्मीदवारों को अतिरिक्त 20 मिनट प्रदान किए गए जिससे उन्हें प्रश्नों को हल करने में काफी मदद मिली। कुनाल ने बताया कि कई पेपर एनसीईआरटी की किताबों से डायरेक्ट पूछे गए थे। केमिस्ट्री और बायोलॉजी के प्रश्न आसान थे। फिजिक्स में फॉर्मूला आधारित प्रश्न पूछे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल के मुकाबले नीट का पेपर था आसान
नीट प्रतिभागी हरजीत सिंह ने बताया कि फिजिक्स का पेपर फॉर्मूला और थियोरिटिकल स्टेटमेंट पर आधारित था। वहीं, बायोलॉजी और केमिस्ट्री का पेपर आसान था लेकिन प्रश्न लंबे थे इसलिए पढ़ने में समय लगा। शिवम जोशी ने बताया कि बायोलॉजी और फिजिक्स आसान रहा। मेरे लिए केमिस्ट्री थोड़ा सा कठिन था। पिछले साल के पेपर के मुकाबले इस बार नीट का पेपर आसान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed