फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   neerja bhanot brothers send legal notice to makers of sonam kapoor movie neerja

कानूनी पचड़े में फंसी नेशनल अवार्डी सोनम कपूर की ‘नीरजा’, भाई बोले- धोखाधड़ी की गई

Wed, 24 May 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 24 May 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
neerja bhanot brothers send legal notice to makers of sonam kapoor movie neerja
नीरजा
अपनी जान देकर 360 जिंदगियां बचाने वाली जिस बहादुर बेटी 'नीरजा' का किरदार निभाने पर सोनम कपूर को नेशनल अवार्ड मिला, वह अब कानूनी पचड़े में फंस गई है। फिल्म की रिलीज के एक साल बाद ब्लिंग एंटरटेनमेंट सॉल्यूशन लिमिटेड पर नीरजा के परिवार ने अनुबंध का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


दरअसल, नीरजा भनोट के भाइयों अखिल और अनिश ने फिल्म के मेकर्स और प्रोड्यूसर पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने फिल्म की कमाई से कोई मुनाफा नहीं मिला है। दोनों भाइयों ने ब्लिंग एंटरटेनमेंट के साथ-साथ अतुल कास्बेकर को लीगल नोटिस भेज दिया है। नीरजा के भाइयों का आरोप है कि कंपनी ने उन्हें कुल कमाई का 10 प्रतिशत देने का वादा किया था।
विज्ञापन


कॉन्ट्रैक्ट में भी ये बात लिखी गई थी, लेकिन उन्हें अब तक वो प्रॉफिट नहीं दिया गया है। नीरजा के भाई अनीश ने बताया कि भनोट परिवार समाज सेवा के लिए दान करता रहता है। इस मूवी से मिलने वाले मुनाफ को भी उन्होंने दान करने की योजना बनाई थी, लेकिन सब धरा रह गया है। दोनों भाई फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी मूवी

neerja bhanot brothers send legal notice to makers of sonam kapoor movie neerja
देखिए कौन थीं 'नीरजा'
बता दें कि पिछले साल बड़े पर्दे पर सोनम कपूर की मूवी 'नीरजा' रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी। राम माधवानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल कामयाब रही थी। इसे दर्शकों के अलावा आलोचकों से भी सराहना मिली थी।

हाल ही में दिए गए राष्ट्रीय पुरस्कारों में इसके लिए सोनम कपूर को अवॉर्ड भी दिया गया। एक्ट्रेस ने फिल्म में चंडीगढ़ की बहादुर लड़की नीरजा भनोट का किरदार निभाया था, जिसने 1986 में 360 लोगों की जान बचाते हुए अपनी जान गंवा दी थी।

इसके लिए नीरजा को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था और अवार्ड पाने वाली वो सबसे युवा लड़की थी। नीरजा पैनएएम फ्लाइट में थीं, जिसे कराची एयरपोर्ट पर आतंकियों ने अपने कब्जे में ले लिया था। उन्हें पाकिस्तान और अमेरिका ने भी बहादुरी के सम्मान से नवाजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed