फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Need to improve financial, examination and infrastructure in higher education

उच्च शिक्षा में वित्तीय, परीक्षा और बुनियादी ढांचे में सुधार की जरूरत

Mon, 11 Oct 2021 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Need to improve financial, examination and infrastructure in higher education
चंडीगढ़। सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल (आईक्यूएसी) ने शासन सुधार, नेतृत्व और संस्थागत प्रबंधन पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान करवाया। रयात बाहरा यूनिवर्सिटी, मोहाली केकुलपति प्रो. परविंदर सिंह मुख्य वक्ता रहे।
विज्ञापन

प्रो. सिंह ने बताया कि उच्च शिक्षा के प्रमुख क्षेत्रों में कमियों का आकलन अनिवार्य है। उन्होंने उच्च शिक्षा में वित्तीय समस्याओं, अकादमिक और परीक्षा सुधारों, बुनियादी ढांचे में सुधार, अनुसंधान, अंतरराष्ट्रीयकरण आदि को चुनौतियों के रूप में रेखांकित किया। कार्यक्रम में संकाय सशक्तिकरण रणनीतियों, समुदाय की भागीदारी, समावेशन जैसे शासन और नेतृत्व सुधारों का सुझाव दिया। इसके साथ ही संस्थागत स्थिरता सुनिश्चित और छात्रों की शिकायतों को दूर करने के लिए मजबूत निवारण प्रणाली, पर्यावरण जागरूकता, लैंगिक समानता और संवेदनशीलता, आभासी प्लेटफार्मों के साथ सहज एकीकरण होना अनिवार्य बताया।
विज्ञापन

व्याख्यान के लिए 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण
देश के विभिन्न हिस्सों से 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने व्याख्यान के लिए पंजीकरण कराया। संस्थागत विशिष्टता को बढ़ावा देने के लिए अनुसंधान को बढ़ावा देना, अकादमिक-उद्योग इंटरफेस, कौशल विकास रणनीतिक योजना, सामुदायिक सेवा, परियोजना आधारित शिक्षा, डिजिटलीकरण, कर्मचारियों की कौशल उन्मुख क्षमता में वृद्धि, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, छात्रवृत्ति योजनाएं, प्रशिक्षण और प्लेसमेंट इत्यादि पर ध्यान केंद्रित करने के लिए बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed