{"_id":"62713bb16bd08241fd168e6f","slug":"need-stable-and-strong-govt-at-centre-in-2024-says-capt-amarinder-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरिंदर सिंह ने की पीएम मोदी की तारीफ: कहा- 2024 के आम चुनाव बेहद अहम, देश को स्थिर और मजबूत सरकार की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरिंदर सिंह ने की पीएम मोदी की तारीफ: कहा- 2024 के आम चुनाव बेहद अहम, देश को स्थिर और मजबूत सरकार की जरूरत
Tue, 03 May 2022 07:59 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 03 May 2022 07:59 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि चार नगर निगम लुधियाना, पटियाला, अमृतसर और जालंधर का चुनाव पीएलसी और भाजपा मिलकर लड़ेंगे।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन के साथ चुनाव लड़ चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी। उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की और 2024 के लोकसभा और पंजाब में होने वाले स्थानीय निकाय के चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। कैप्टन ने कहा कि 2024 के आम चुनाव देश के लिए महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि एक स्थिर और मजबूत सरकार की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विश्व में मौजूदा राजनीतिक स्थिति और रूस-यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर देश को एक स्थिर, परिपक्व और मजबूत लीडरशिप की जरूरत थी, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदान कर रहे हैं। इस बैठक में प्रदेश भाजपा के महासचिव सुभाष शर्मा भी मौजूद रहे। बैठक में राज्य के मौजूदा हालात और पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के प्रदर्शन की समीक्षा भी की गई।
विज्ञापन
मिलकर लड़ेंगे निगम चुनाव
पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि चार नगर निगम लुधियाना, पटियाला, अमृतसर और जालंधर का चुनाव पीएलसी और भाजपा मिलकर लड़ेंगे। कैप्टन ने कहा कि पंजाब की जनता ने जहां आम आदमी पार्टी को भारी उम्मीद से वोट दिया है, वहीं सरकार के प्रति पहले ही लोगों में भारी मायूसी छा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सरकार न केवल कई वादों से पीछे हटी है, बल्कि पंजाबियों को उनकी सत्ता और अधिकारों से वंचित करके उनकी गरिमा को ठेस भी पहुंचाई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिल्ली से सरकार चलाने वाले अरविंद केजरीवाल जैसे बाहरी व्यक्ति को पंजाबी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा के प्रदेश महासचिव सुभाष शर्मा ने कहा कि भाजपा-पीएलसी गठबंधन कई सीटें नहीं जीत सका लेकिन इसकी मजबूत नींव पहले ही रखी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि भले ही इस समय सारा ध्यान नगरपालिका चुनाव पर रहेगा, जो अब एक साल से भी कम समय में होने हैं लेकिन 2024 के आम चुनाव में गठबंधन एक मजबूत ताकत होगी। उन्होंने भविष्यवाणी की है कि पंजाब में 2024 के चुनाव मुख्य रूप से भाजपा-पीएलसी गठबंधन और आप के बीच होंगे, जबकि कांग्रेस और शिअद हाशिए पर होंगे।
राज्यव्यापी दौरे की शुरुआत करेंगे कैप्टन
पार्टी नेताओं की यह मांग कि वे (कैप्टन) राज्य का दौरा शुरू करें। कैप्टन ने कहा कि वह जल्द ही अपने राज्यव्यापी कार्यक्रम की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले चरण में वह सभी जिला मुख्यालयों का दौरा करेंगे और उसके बाद विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे।