फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NCRB report: Punjab saw a jump of 40 per cent in corruption offences

NCRB Report: पंजाब में 40% बढ़े भ्रष्टाचार के मामले, चंडीगढ़ में बच्चों और महिलाओं के अपराध में कमी

Mon, 04 Dec 2023 09:55 PM IST
ajay kumar पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 04 Dec 2023 09:55 PM IST
सार

चंडीगढ़ में कुल अपराध की घटनाएं 2021 में 2,995 से बढ़कर 2022 में 3,658 हो गईं। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में गिरावट आई है क्योंकि केंद्र शासित प्रदेश में 2021 में दर्ज 343 मामलों की तुलना में 2022 में 325 केस सामने आए हैं।

विज्ञापन
NCRB report: Punjab saw a jump of 40 per cent in corruption offences
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में अनुसूचित जाति (एससी) के खिलाफ अपराधों व अत्याचारों में गिरावट आई है। 2021 में दर्ज 200 मामलों की तुलना में 2022 में 162 मामले सामने आए हैं। जहां तक आर्थिक अपराधों का सवाल है तो पंजाब में ऐसे अपराधों में 2021 में 3,599 केस दर्ज किए गए थे। 2022 में यह आकड़ा बढ़कर 3,667 हो गया। इसमें आपराधिक विश्वासघात, जालसाजी, धोखाधड़ी और आपराधिक हेराफेरी के मामले शामिल है। यह खुलासा राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की नवीनतम रिपोर्ट में हुआ है।

विज्ञापन

पंजाब में भ्रष्टाचार के मामलों में 40 फीसदी की वृद्धि

वहीं प्रदेश में भ्रष्टाचार के अपराधों में 40 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। 2021 में दर्ज 162 मामलों की तुलना में 2022 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से संबंधित कुल 227 मामले सामने आए थे। एनसीआरबी ने कहा कि 2022 में 65 ट्रैप मामले, दो आय से अधिक संपत्ति के मामले और 135 आपराधिक कदाचार के मामले दर्ज किए गए थे।

विज्ञापन


पंजाब में साइबर अपराध के मामलों में भी इजाफा हुआ है। 2022 में साइबर अपराध के 697 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि 2021 में यह आंकड़ा 551 था। रिपोर्ट के अनुसार 2022 में राज्य के खिलाफ अपराध के 78 मामले दर्ज किए गए। इनमें राजद्रोह और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले भी शामिल हैं। पर्यावरण संबंधी अपराधों के 60 मामले थे। इन्हें वन अधिनियम और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ घटा अपराध

रिपोर्ट के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कुल अपराध की घटनाएं 2021 में 2,995 से बढ़कर 2022 में 3,658 हो गईं। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में गिरावट आई है क्योंकि केंद्र शासित प्रदेश में 2021 में दर्ज 343 मामलों की तुलना में 2022 में 325 केस सामने आए हैं। 2022 में शहर में 78 दुष्कर्म की घटनाएं हुईं। शहर में बच्चों के खिलाफ अपराधों में गिरावट देखी गई। बच्चों के खिलाफ 2021 में 234 अपराध के मामले दर्ज किए गए। वहीं 2022 में यह आंकड़ा घटकर 224 हो गया। चंडीगढ़ में किशोर अपराध बढ़ा है। 2021 में 54 मामले सामने आए थे। वहीं 2022 में यह आंकड़ा बढ़कर 80 हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed