{"_id":"5db10b668ebc3e017d36504a","slug":"ncc-cadets-of-haryana-wins-all-india-aromodeling-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धिः हरियाणा की एयर विंग के कैडेटों ने जीती ऑल इंडिया ट्रॉफी, कॉलेज में जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धिः हरियाणा की एयर विंग के कैडेटों ने जीती ऑल इंडिया ट्रॉफी, कॉलेज में जोरदार स्वागत
Thu, 24 Oct 2019 07:59 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 24 Oct 2019 07:59 AM IST
विज्ञापन
ऑल इंडिया ट्रॉफी जीतकर लौटे कैडेट
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-14 करनाल, हरियाणा की एनसीसी एयर विंग के कैडेटों ने बेस्ट ऐरो मॉडलिंग ऑफ इंडिया की ट्रॉफी जीतकर नाम रोशन किया है। ऑल इंडिया वायु सैनिक कैंप में ट्रॉफी जीतक महाविद्यालय लौटने पर कैडेटों का जोरदार स्वागत किया गया।
महाविद्यालय के 3 कैडेटों ने पंजाब-हरियाणा, हिमाचल व चंडीगढ़ डायरेक्टरेट, अंबाला ग्रुप, नंबर टू हरियाणा एन सी सी एयर स्क्वॉड्रन का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर के कैंप में हिस्सा लिया। यह कैंप 6 से 15 अक्टूबर तक जोधपुर में लगा। कैंप में कैडेट मोनिका व कैडेट विजेता शर्मा ने स्टेटिक ऐरो मॉडलिंग में जगुआर एयरक्राफ्ट का बेहतरीन प्रदर्शित किया और सिल्वर मेडल जीता।
कैडेट धनंजय ने .22 की फायरिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर अच्छा प्रदर्शन किया व ऑल राउंड ऐरो मॉडलिंग की सभी विधाओं में मेडल जीतते हुए बेस्ट ऐरो मॉडलिंग डायरेक्टरेट ऑफ इंडिया की ट्रॉफी जीती। कैडेटों ने ये सफलता हासिल करके न सिर्फ करनाल बल्कि पूरे हरियाणा, पंजाब व हिमाचल प्रदेश डायरेक्टरेट का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
एएनओ ने बताया कि कैडेट पिछले तीन महीनों से रोपड़ एनसीसी अकादमी में ऐरो मॉडलिंग इंस्ट्रक्टर जगदीप कपिल के नेतृत्व में तैयारी कर रहे थे। पीवीएससी I, II, III व IV में लगातार गोल्ड मेडल जीत कर कैडेटों ने अपने प्रदर्शन को बरकरार रखा, जिसका फल इस ट्रॉफी के रूप में मिला है।
स्वागत के मौके पर नंबर टू हरियाणा एन सी सी के एडमिन ऑफिसर विंग कमांडर पवन गोयल, प्राचार्य डॉ. रेखा शर्मा, ऐरो मॉडलिंग इंस्ट्रक्टर जगदीप कपिल, एएनओ फ्लाइंग ऑफिसर सुरेश दुग्गल व जेडब्लूओ बी के सिंह मौजूद रहे। सभी ने कैडेटों की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया और भविष्य में इसी तरह मेहनत व लगन से कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी।