{"_id":"65c70acdb2d9735a210e79d2","slug":"ncb-raided-locations-of-international-drug-trafficker-akshay-chhabra-gang-chief-gurmel-singh-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: ड्रग मनी से खरीदा था जिम का 37 लाख का सामान, तस्कर गुरमेल के ठिकानों पर एनसीबी ने छापा मार किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: ड्रग मनी से खरीदा था जिम का 37 लाख का सामान, तस्कर गुरमेल के ठिकानों पर एनसीबी ने छापा मार किया जब्त
Sat, 10 Feb 2024 11:04 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 10 Feb 2024 11:04 AM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर अक्षय छाबड़ा गैंग के 20 मुख्य आरोपियों को एनसीबी अब तक दबोच चुकी है। इन आरोपियों ने ड्रग्स से कमाए पैसों से जो चल-अचल संपत्तियां बनाई थीं, उन्हें एनसीबी ने जब्त कर लिया है। इनके बैंक खाते भी फ्रीज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
लुधियाना में जिम पर एनसीबी की रेड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने पंजाब के अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर अक्षय छाबड़ा गैंग के मुख्य सरगना गुरमेल सिंह उर्फ गैरी के ठिकानों पर छापा मारा। गुरमेल सिंह उर्फ गैरी को एनसीबी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
एनसीबी ने गैरी के लुधियाना स्थित मुडियां कलां के जीटीबी नगर स्थित जिम में रेड की और यहां से एनडीपीएस एक्ट के तहत 37 लाख का सामान जब्त किया। एनसीबी के अनुसार यह जिम गैरी ने ड्रग्स तस्करी से कमाए पैसों से तैयार किया था। हेरोइन और अन्य ड्रग्स से कमाए गए पैसों से गैरी ने जो संपत्ति बनाई थी, अब एनसीबी ने उसे कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में एनसीबी ने चार फरवरी को अक्षय छाबड़ा के एक और करीबी लुधियाना के रहने वाले सुरिंदर कालरा के घर रेड करके 36 लाख का सामान जब्त किया था।
केस में अब 20 लोगों की गिरफ्तारी, 52 करोड़ की संपत्ति जब्त
छाबड़ा गिरोह के 20 मुख्य आरोपियों को एनसीबी अब तक दबोच चुकी है। इन आरोपियों ने ड्रग्स से कमाए पैसों से जो चल-अचल संपत्तियां बनाई थीं, उन्हें एनसीबी ने जब्त कर लिया है। इनके बैंक खाते भी फ्रीज कर दिए गए हैं। एनसीबी के अधिकारियों के अनुसार कुल 52 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां जब्त की गई हैं।
विज्ञापन
अब तक की बरामदगी
इस ड्रग रैकेट के भंडाफोड़ से लेकर अब तक एनसीबी कुल 39.936 किलोग्राम हेरोइन, 0.5777 किलो अफीम, 23.645 किलोग्राम कैफिन पाउडर, चार बोतल एचसीएल, 31 कारतूस, एक मैगजीन और दो फैक्टरी जहां सिंथेटिक ड्रग्स तैयार की जाती थी जब्त की है। एनसीबी के अधिकारियों के मुताबिक इस केस में 15 नवंबर, 2022 को लुधियाना से संदीप सिंह उर्फ दीपू को 20.326 किलोग्राम हेरोइन के साथ दबोचा था।