{"_id":"570746084f1c1bf533c810e5","slug":"navratra-trafic-diversion-old-nh-no-entry-kalka-panchkula-mata-kali-mandir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने एनएच पर सुबह 5 से रात 10 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने एनएच पर सुबह 5 से रात 10 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका।
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:17 AM IST
विज्ञापन
नो इंट्री के चलते शांत दिखीं सड़कें
नवरात्र के दौरान बाजार में लगने वाले ट्रैफिक जाम तथा शक्ति पीठ काली माता मंदिर में आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए पूरे नवरात्र के दौरान पुराने नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी। सुबह से देर रात तक पुराने एनएच से गुजरने वाले भारी वाहनों को कालका परवाणू बाईपास से ही गुजारा जाएगा। भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस तीन जगहों पर नाकाबंदी करेगी।
जानकारी के अनुसार नवरात्र मेले के दौरान शक्तिपीठ काली माता मंदिर में देश के कोने कोने से हजारों की संख्या में मां के भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में पूरे नवरात्रों के दौरान बाजार में लोगों की भारी चहल पहल बनी रहती है, जिससे न केवल जाम की स्थिति बनती है, बल्कि लोगों को वाहनों की चपेट में आने का डर भी बना रहता है। ऐसी ही बातों को देखते हुए पुलिस ने पुराने नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई गई है। कालका थाना प्रभारी उमेद सिंह व एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि नवरात्र के दौरान सुबह पांच बजे से रात दस बजे तक पुराने एनएच पर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी। अगर जरूरत पड़ी तो यह रोक दिन में भी की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इसके लिए मील चुंगी, रेलवे ओवर ब्रिज के पास तथा परवाणू बैरियर पर नाके लगाए जाएंगे।