{"_id":"5f71fbe78ebc3e9bfb487392","slug":"navjot-singh-sidhu-targets-on-government-over-farm-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानून: नवजोत सिंह सिद्धू बोले- सरकार राहत की बजाय किसानों का गला घोंटने में लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानून: नवजोत सिंह सिद्धू बोले- सरकार राहत की बजाय किसानों का गला घोंटने में लगी
Mon, 28 Sep 2020 08:38 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 28 Sep 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
किसान सभा को संबोधित करते नवजोत सिंह सिद्धू।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से चुप्पी साधे पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू अब किसानों के मुद्दे पर मुखर हैं। सोमवार को वह संगरूर के मानावाल गांव में आयोजित किसान सभा में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि निजी कंपनियों व कर्मचारियों का वेतन कई गुना बढ़ा लेकिन किसानों की फसल की एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) मात्र 15 गुना ही बढ़ा। केंद्र सरकार किसानों को राहत देने के बजाय उनका गला घोंटने में लगी है।
विज्ञापन
पिछले 40 वर्षों में पंजाब व हरियाणा के किसानों ने देश का पेट भरा लेकिन सरकारों ने कम पैसे व कम एमएसपी पर किसानों की फसल उठाई। आज राज्य सरकारें केंद्र से अपने हक की भीख मांग रही हैं। उन्होंने कहा कि अब किसानों को इस्तेमाल कर फेंकने वाली नीति अपनाई जा रही है। किसानों के मुद्दे पर राजनीतिक दल आपस में न बंटें और कृषि कानूनों से पैदा समस्या का एकजुट होकर समाधान ढूंढें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पंजाब के 12 हजार गांव यदि एकजुट हो गए तो केंद्र सरकार की जड़ें हिला देंगे। किसानों को बांटने वालों के खिलाफ वे डटकर खड़े होंगे। किसानों के मुद्दे पर सभी राजनीतिक पार्टियां एकजुट हो जाएं। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने से कोई फायदा नहीं है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि यदि सभी बंटकर चलेंगे तो कोई हल नहीं निकलेगा। नए कृषि कानूनों से किसान ही नहीं बल्कि अन्य वर्ग भी प्रभावित होंगे।
विज्ञापन