{"_id":"627148cc3b5601698425d8ce","slug":"navjot-singh-sidhu-targets-arvind-kejriwal-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजोत सिंह सिद्धू बोले: झूठ बोलने में केजरीवाल सुखबीर से आगे, अब हिमाचल और गुजरात में सरकार बनाने का देख रहे सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत सिंह सिद्धू बोले: झूठ बोलने में केजरीवाल सुखबीर से आगे, अब हिमाचल और गुजरात में सरकार बनाने का देख रहे सपना
Tue, 03 May 2022 08:59 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 03 May 2022 08:59 PM IST
सार
सिद्धू ने कहा कि केजरीवाल ने झूठ बोलकर पंजाब में सत्ता हासिल की और अब इसके सहारे हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भी झूठा मॉडल बताकर सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू का कहना है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद रेत माफिया मजबूत होकर उबरा है। अरविंद केजरीवाल ने तो झूठ बोलने के मामले में सुखबीर बादल को भी पीछे छोड़ दिया है। सिद्धू ने यह बातें मंगलवार को जहाजगढ़ में रेत बेचने वालों से मिलने के दौरान कही।
विज्ञापन
अमृतसर के जीटी रोड पर स्थित जहाजगढ़ में रेत से भरी ट्रॉलियां खड़ी रहती हैं। यहीं से रेत का कारोबार होता है। नवजोत सिंह सिद्धू दोपहर को अचानक ही वहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि आप सरकार में सबसे ज्यादा रेट चार हजार रुपये प्रति सैकड़ा रेत का हो चुका है। इसके चलते लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
सिद्धू ने केजरीवाल को घेरते हुए पूछा कि कहां हैं 20 हजार करोड़ रुपये, जो अलग-अलग योजनाओं के तहत पंजाब सरकार के पास आने थे? इसके विपरीत पंजाब में सरकार बनने के बाद सात हजार करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ गया है। बिजली के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि 600 यूनिट बिजली प्रति दो माह हर वर्ग के लोगों को दिए जाने की बात कही गई थी, जो सत्ता हाथ में आने के बाद सिर्फ एक किलोवाट तक की क्षमता वाले मीटर उपभोक्ताओं के लिए कर दी गई है। केजरीवाल ने झूठ बोलकर पंजाब में सत्ता हासिल की और अब इसके सहारे हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भी झूठा मॉडल बताकर सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं।
विज्ञापन
रेत-बजरी एसोसिएशन के दुकानदारों से बातचीत करते हुए सिद्धू ने कहा कि वह नई सरकार बनने के बाद दो बार यहां आ चुके हैं। एसोसिएशन के महासचिव सिमरनजीत सिंह का कहना है कि रेत की बढ़िया आपूर्ति चरणजीत सिंह चन्नी के 111 दिन के कार्यकाल में रही। जब डीसी की ओर से उन्हें बुलाकर अपनी देखरेख में खनन करवाया जाता था। उन्होंने पंजाब सरकार से अपील की है कि जब तक रेत संबंधी कोई पॉलिसी नहीं बनाई जाती, तब तक इसकी आपूर्ति को दुरुस्त किया जाए।