फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Navjot Singh Sidhu takes out candle march in Amritsar against Patiala clash

पटियाला झड़प: अमृतसर में नवजोत सिंह सिद्धू ने निकाला कैंडल मार्च, बोले- हम एक थे, एक हैं और एक ही रहेंगे

Mon, 02 May 2022 09:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 02 May 2022 09:07 PM IST
सार

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि वोट की राजनीति हो रही है और भय दिखाकर लोगों को बांटने का प्रयास किया जा रहा है। हम एक थे, एक हैं और एक ही रहेंगे।

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu takes out candle march in Amritsar against Patiala clash
नवजोत सिंह सिद्धू ने निकाला कैंडल मार्च। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला में हुई घटना के लेकर सोमवार को शाम कैंडल मार्च निकाला। पीपीसीसी के पूर्व प्रधान का यह कैंडल मार्च टाउन हाल स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से शुरू हुआ और जलियांवाला बाग तक निकाला गया। इस दौरान सिद्धू ने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को जमकर कोसा। 

विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि प्रदेश सरकार को जानकारी थी कि कुछ संगठन ज्ञापन देने की बातें कर रहे हैं लेकिन पंजाब सरकार ने सुरक्षा के उचित प्रबंध नहीं किए और पटियाला की घटना हो गई। अगर सरकार ने धारा 144 लगाई होती तो पटियाला वाली घटना नहीं घटती। उन्होंने इसे मान सरकार की विफलता बताया और कहा कि भगवंत मान सरकार को बहुत ज्यादा अनुभव नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें पंजाब में शांति भंग करना चाहती हैं। जब भी किसी ताकत ने पंजाब को तोड़ने की कोशिश की तो हमेशा पंजाबियत उसकी ढाल बनकर सामने आई। हालांकि इस दौरान कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी के पत्र के बारे में पूछे जाने पर वह सवाल को टाल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाबियत की ढाल हमें गुरुओं ने दी है। खालसा पंथ की स्थापना का मकसद भी ऊंच-नीच को खत्म करना था। पंजाब की सद्भावना को तोड़ने वालों को हमेशा मुंह की खानी पड़ी है। वोटों की राजनीति हो रही है और भय दिखाकर लोगों को बांटने का प्रयास किया जा रहा है। हम एक थे, एक हैं और एक ही रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed