फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu refuses to deliver speech at Priyanka Gandhi rally

Punjab Election 2022: प्रियंका गांधी की रैली में सिद्धू का भाषण देने से इनकार, हाथ जोड़ सिर्फ जनता का अभिवादन किया

Sun, 13 Feb 2022 10:54 PM IST
ajay kumar सुशील कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
सुशील कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 13 Feb 2022 10:54 PM IST
सार

प्रियंका गांधी ने रविवार को धूरी में जनसभा को संबोधित किया। यहां से आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरा भगवंत मान के खिलाफ कांग्रेस ने दलबीर सिंह गोल्डी को अपना प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu refuses to deliver speech at Priyanka Gandhi rally
नवजोत सिंह सिद्धू (फाइल फोटो)

विस्तार

प्रियंका गांधी की धूरी रैली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भाषण देने से इनकार कर दिया। हालांकि रैली को सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और सुनील जाखड़ ने संबोधित किया। सियासी जानकार इसके गंभीर मायने निकाल रहे हैं। धूरी में रैली के दैरान प्रियंका गांधी के साथ मंच पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू मौजूद रहे लेकिन सिद्धू का मंच पर तालमेल कम ही दिखाई दिया। 

विज्ञापन


असहज सिद्धू की नाराजगी उस समय खुलकर सामने आई, जब उन्होंने भाषण देने से साफ इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि उनको खुद प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ के भाषण के बाद मंच पर संबोधन के लिए इशारा किया। जिसके बाद मंच संभाल रहीं कांग्रेस प्रत्याशी दलबीर सिंह गोल्डी की पत्नी सिमरन कौर खंगूड़ा ने उन्हें मंच पर आमंत्रित किया लेकिन सिद्धू ने इशारा कर इनकार कर दिया। हालांकि सिद्धू कुर्सी से खड़े हुए और लोगों की तरफ दोनों हाथ जोड़ने के बाद बैठ गए। जिसके बाद सिमरन ने मंच से एलान किया कि सिद्धू साहब कह रहे हैं कि मैं तो आपके बीच का ही हूं। सीएम चन्नी से बुलवाओ। सिद्धू के इनकार करने पर बगल में बैठे सीएम चन्नी उनके चेहरे की तरफ देख रहे थे। इसके बाद मंच से चरणजीत सिंह चन्नी का भाषण शुरू हुआ।
विज्ञापन


प्रियंका की सिफारिश पर सिद्धू कांग्रेस में शामिल हुए थे
नवजोत सिंह सिद्धू को प्रियंका गांधी का करीबी माना जाता है। पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के विरोध के बावजूद प्रियंका गांधी ने सिद्धू को पार्टी में शामिल करवाया था। सिद्धू भी प्रियंका गांधी की प्रशंसा करते नहीं थकते थे। वह उन्हें यूथ आइकॉन, रोल मॉडल की संज्ञा देते रहे हैं। प्रियंका गांधी की वजह से सिद्धू कांग्रेस हाईकमान की गुडबुक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका ने खेत निहारे, मक्की की रोटी व सरसों का साग चखा
प्रियंका गांधी ने धूरी रैली से पहले पंजाब के खेत निहारे और खेत में ही बैठकर सरसों का साग व मक्की की रोटी और गुड़ का आनंद लिया। खेत में चारपाई बिछाई गई थी और प्रियंका ने उसी पर बैठकर खाना खाया, जबकि सीएम चन्नी व सुनील जाखड़ ने खड़े होकर खाना खाया। इसके बाद खेत की पगडंडी पर चलकर प्रियंका सरसों व गेहूं के खेत में पहुंची और कुछ बातचीत की।

सिद्धू की नाराजगी वाली कोई बात नहीं है। समय कम होने की वजह से सिद्धू ने रैली में संबोधन नहीं किया। प्रियंका गांधी के कई अन्य कार्यक्रम भी थे और उन्हें रैली के बाद जाना था। -दलबीर सिंह गोल्डी, कांग्रेस प्रत्याशी, धूरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed