फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu PC on PM Modi Security Breach case

पीएम की सुरक्षा में चूक: सिद्धू बोले- प्रधानमंत्री जी! आपकी जान की कीमत बच्चा-बच्चा जानता है, लेकिन खतरा बताना सिर्फ ड्रामा

Sat, 08 Jan 2022 01:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 08 Jan 2022 01:10 AM IST
सार

नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले को ड्रामा बताया। उन्होंने कहा कि आप सबके प्रधानमंत्री हैं। सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के नहीं। 

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu PC on PM Modi Security Breach case
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक मामले में कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता की। सिद्धू ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा राष्ट्रीय मुद्दा है। मगर आप भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नहीं हैं। आप सबके प्रधानमंत्री हैं। आपकी जान की कीमत बच्चा-बच्चा जनता है।

विज्ञापन


यह कह देना कि आपकी जान को खतरा था, आप पंजाब का और पंजाबियत का अपमान कर रहे हैं। जितने तिरंगे आपने, आपकी पार्टी और संघ ने जिंदगी में नहीं फहराए होंगे, उतने तिरंगे हमारे पंजाब के सपूतों के लाशों पर लिपट कर आते हैं। जान को खतरा बताना सिर्फ एक ड्रामा है। सिद्धू ने आगे कहा कि मैं जानता हूं कि यह अपमान को छिपाने का एक प्रयास है, क्योंकि इतिहास में ऐसा नहीं हुआ होगा कि 70 हजार कुर्सियों में 500 लोगों को हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री संबोधित करे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नवजोत सिंह सिद्धू ने सवाल पूछा कि क्या प्रधानमंत्री की सुरक्षा सिर्फ पंजाब पुलिस तक ही सीमित है। सुरक्षा में आईबी, रॉ समेत हजारों लोग शामिल होते हैं। भारतीय जनता पार्टी यह पहली बार नहीं कर रही है। पंजाब के किसान सालभर अपने हक के लिए दिल्ली की सीमाओं पर खड़े रहे।

आपने किसानों को मवाली, आंदोलनजीवी, खालिस्तानी व आतंकवादी तक कहा। सिद्धू ने आगे कहा कि आपके विरोध में 60 फीसदी किसान खड़े हो सकते हैं लेकिन उनमें हिंसा था, यह मैं नहीं मान सकता हूं। हम देशप्रेम और पंजाबियत में बंधे हैं।


पंजाब और पंजाबियत के नाम पर कालिख पोतने का आपका प्रयास सफल नहीं होगा। सिद्धू ने कहा कि पंजाब में आपका कोई आधार नहीं रह गया है। न ही कोई वोट है और नहीं सपोर्ट है। बदनाम कर आप यूपी समेत अन्य राज्यों में चुनाव लड़ना चाहते हो। सिद्धू ने कहा कि भाजपा की राजनीति ऐसी है कि असली मुद्दे गायब हो जाते हैं। पिछले तीन दिनों से पंजाब के मुद्दे कहां गए। 

पंजाब के मंत्री ने कहा- रैली में नहीं थे लोग इसलिए लौटे पीएम
इस बीच पंजाब सरकार के मंत्री राजकुमार बेरका ने कहा है कि रैली में नहीं थे लोग इसलिए लौटे पीएम। वेरका ने कहा कि पंजाब में 50 किमी सीमा क्षेत्र बीएसएफ के नियंत्रण में है, इसलिए वह क्षेत्र बीएसएफ के नियंत्रण में था। रोडमैप एसपीजी ने तैयार किया था न कि पंजाब पुलिस ने। उनके कार्यक्रम में भीड़ नहीं थी। जब पीएम को यह पता चला तो उन्होंने लौटने का फैसला किया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed