{"_id":"5933de654f1c1b8b3a8b45a4","slug":"navjot-sidhu-speaks-on-india-pakistan-match-in-icc-champions-trophy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवजोत सिद्धू बोले- पाकिस्तान को हराया तो सारे पाप धुल जाएंगे, गंगा नहा लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत सिद्धू बोले- पाकिस्तान को हराया तो सारे पाप धुल जाएंगे, गंगा नहा लेंगे
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 05 Jun 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी चैम्पियन्स ट्रॉफी 2017 के तहत भारत पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मैच को लेकर मंत्री नवजोत सिद्धू ने अजीब सा बयान दिया है। सिद्धू का कहना है कि अगर टीम इंडिया पाकिस्तान को हरा देती है तो सारे पाप धुल जाएंगे और सभी गंगा नहा लेंगे।
सिद्धू ने टीम इंडिया की जीत की कामना करते हुए कहा कि पाकिस्तान को हराना टीम इंडिया के लिए पवित्र गंगा में डुबकी लगाने जैसा होगा। सिद्धू ने कहा कि मेरी शुभकामनाएं भारतीय टीम के साथ हैं। अगर पाकिस्तान के खिलाफ भारत को जीत मिलती है तो यह बड़े सम्मान की बात होगी।
उन्होंने कहा कि जहां देश की साख का सवाल होता है, वहां अगर पाकिस्तान से मैच जीत जाओ तो ऐसा समझो गंगा नहा लिए, सारे पाप धुल जाते हैं।

टीम का पलड़ा भारी, केंद्रित होने की जरूरत है
india vs pakistan
पंजाब सरकार के मंत्री व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू का कहना है कि टीम इंडिया का पलड़ा इस मैच में भारी है, सिर्फ टीम को ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। गौरतलब है कि लंदन के बर्मिंघम में खेले जा रहे भारत पाकिस्तान मैच पर न केवल पाकिस्तान और भारत की, बल्कि पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं।
लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। स्टेडियम फुल है और टीम इंडिया की जीत के लिए दुआएं मांगी जा रही हैं। पांच गेंदबाजों के साथ उतरी टीम इंडिया दोनों टीमों के बीच चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में अब तक 3 मैच हो चुके हैं, जिसमें से 2 पाकिस्तान और 1 भारत ने जीता है, पाकिस्तान ने ये मैच 2004 और 2009 की चैंपियंस ट्रॉफी में जीते जबकि 2013 के टूर्नामेंट में भारतीय टीम 8 विकेट से जीती थी।