फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   navjot sidhu played master strok on new party, will left kapil sharma comedy show

नई पार्टी को लेकर सिद्धू ने खेला मास्टरस्ट्रोक, कपिल का शो भी छोड़ेंगे

Thu, 22 Sep 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 22 Sep 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
navjot sidhu played master strok on new party, will left kapil sharma comedy show
नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
भाजपा छोड़ चुके नवजोत सिंह सिद्धू ने नई पार्टी को लेकर मास्टरस्ट्रोक खेल दिया है। साथ ही, वे कपिल का शो भी छोड़ सकते हैं। प्रेस रिलीज जारी कर सिद्धू ने कहा कि वे चुनाव तक कोई नई पार्टी नहीं बनाएंगे। वे सिर्फ 'आवाज-ए-पंजाब' मोर्चे तक सीमित रहेंगे।
विज्ञापन


चुनाव में किसी के साथ भी गठबंधन के लिए वे स्वतंत्र रहेंगे। जो भी पंजाब की बेहतरी के लिए आगे आएगा, वे उसके साथ जुड़ सकते हैं। कई राजनीतिक विश्लेषक इसे सिद्धू का मास्टर स्ट्रोक बता रहे हैं। जानकारी ये भी है कि नवजोत सिद्धू एक अक्टूबर को अमृतसर पहुंच रहे हैं जहां उनके जोरदार स्वागत की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


 

कपिल का शो भी छोड़ेंगे!

navjot sidhu played master strok on new party, will left kapil sharma comedy show
चंडीगढ़ में नवजो​त सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
सिद्धू के करीबी लोगों की मानें तो सितंबर के बाद वह कपिल शर्मा शो में नहीं दिखेंगे। सिद्धू को इस शो से सालाना 25 करोड़ रुपये की आमदनी होती है।

सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने बताया कि उनके पति पहले ही साफ़ कर चुके हैं कि पंजाब की ज़िम्मेदारी से बढ़कर उनके लिए कुछ भी नहीं है। इससे साफ माना जा रहा है कि अब वह जल्द ही कपिल शर्मा शो को भी आखिरी सलाम करने वाले हैं। इसी महीने के अंत में कॉमेडी शो का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा।

सिद्धू के मास्टर स्ट्रोक के मायने

navjot sidhu played master strok on new party, will left kapil sharma comedy show
नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
नवजोत सिंह सिद्धू ने जब 'आवाज-ए-पंजाब' मोर्चे की घोषणा की थी तो यह तय नहीं था कि यह पार्टी बनेगी या मोर्चे तक सीमित रहेगी। सिद्धू खुद मानते हैं कि पार्टी खड़ी करने के लिए 2-3 साल का समय लगता है। पार्टी बनाकर वह बादल-अमरिंदर के खिलाफ वोट बांटना नहीं चाहते।

हालांकि, बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद सिद्धू का झुकाव 'आप' की तरफ था. इस बीच कभी-कभी कांग्रेस के साथ बातचीत के भी उनके आसार बने, लेकिन वहां पर पहले से ही हेवी वेट नेताओं की भरमार के बाद सिर्फ एक ही विकल्प बचा था तो उन्होंने अलग मोर्चा बनाने का ऐलान कर दिया। 

इस मोर्चे का ऐलान परगट सिंह, बैंस बंधुओं और सिद्धू के लिए बड़ी सफलता की गारंटी बनकर उभर सकता है। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि बागी 'आप' सांसदों हरिंद्र सिंह खालसा और धर्मवीर गांधी, जगमीत सिंह बराड़ा, वीर दविंद्र सिंह सहित अन्य और बागी नेता भी इसमें शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed