फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Sidhu Express Happiness on Case Registered Against Bikram Singh Majithia in Drug Case

बिक्रम मजीठिया पर केस: नवजोत सिद्धू ने जताई खुशी, कहा-सजा मिलने पर ही होगा न्याय

Tue, 21 Dec 2021 11:35 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 21 Dec 2021 11:35 AM IST
सार

पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू लगातार कह रहे थे कि नशे के मामले में दी गई स्पेशल टास्क फोर्स की रिपोर्ट में बिक्रम मजीठिया का नाम है। वे लगातार मजीठिया पर कार्रवाई की बात कर रहे थे।

विज्ञापन
Navjot Sidhu Express Happiness on Case Registered Against Bikram Singh Majithia in Drug Case
नवजोत सिद्धू। - फोटो : twitter @sherryontopp

विस्तार

पंजाब के हजार करोड़ ड्रग्स केस में बिक्रम सिंह मजीठिया पर मामला दर्ज होने के बाद से पंजाब की राजनीति गरमा गई है। पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने इस पर खुशी जताई। हालांकि उन्होंने कहा कि जब तक ड्रग माफिया के मुख्य दोषियों को अनुकरणीय सजा नहीं दी जाती, तब तक न्याय नहीं होगा। यह पहला कदम है, जब तक सजा नहीं दी जाती तब तक हम लड़ेंगे। हमें ईमानदार लोगों को चुनना चाहिए और नशा तस्करों और उनके संरक्षकों से दूर रहना चाहिए।

विज्ञापन


सिद्धू ने लिखा कि फरवरी 2018 की एसटीएफ की रिपोर्ट के आधार पर ड्रग व्यापार के मुख्य दोषियों के खिलाफ पंजाब पुलिस अपराध शाखा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मैंने 4 साल पहले यह मांग की थी। यह उन सभी शक्तिशाली लोगों के मुंह पर एक तमाचा है जो इस मुद्दे पर कई साल से कार्रवाई करने से बचते रहे।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बादल परिवार और कैप्टन द्वारा चलाई जा रही भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ साढ़े पांच साल की लड़ाई लड़ी गई। मजीठिया के खिलाफ ईडी और एसटीएफ रिपोर्ट पर कार्रवाई में 4 साल की देरी हुई। अंत में अब सत्ता और प्रभाव के पदों पर विश्वसनीय अधिकारियों को धकेलने के बाद पहला कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

पंजाब के पूर्व डीजीपी जेल शशिकांत ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस संजय किशन कौल के नाम पत्र भेजकर बताया था कि पंजाब के 70 प्रतिशत युवा ड्रग्स के आदी हैं। कुछ राजनेताओं एवं पुलिस अधिकारियों की शह के कारण ही पुलिस बड़े ड्रग्स माफिया को नहीं पकड़ पा रही है। शशिकांत ने पंजाब सरकार को उन नेताओं एवं पुलिस अधिकारियों की सूची दी थी जो इस कारोबार में शामिल हैं। सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर शशिकांत ने चीफ जस्टिस को पत्र लिख इस पर कार्रवाई की मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed