फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Sidhu claims, Foreign Ministry preparing to write letter to Pak Government

नवजोत सिद्धू का दावा, पाक सरकार को पत्र लिखने की तैयारी कर रहा विदेश मंत्रालय

Tue, 18 Sep 2018 08:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 18 Sep 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
Navjot Sidhu claims, Foreign Ministry preparing to write letter to Pak Government
नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो

करतारपुर कॉरिडोर को लेकर भारत से लेकर पाकिस्तान तक चल रहे बयानों और प्रतिक्रियाओं के बीच पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिद्धू ने नया दावा किया है। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उन्हें इस संबंध में पाकिस्तान सरकार को पत्र लिखने का भरोसा दिया है और इसका ड्राफ्ट तैयार हो रहा है। 

विज्ञापन


अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बातचीत में सिद्धू ने कहा कि वह सोमवार को केंद्रीय मंत्री से मिले थे। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि करतारपुर कॉरिडोर खोले जाने को लेकर वह पाकिस्तान सरकार को अधिकारिक पत्र लिखेंगे। सिद्धू ने कहा कि प्यासे को ही कुएं के पास जाना पड़ता है। पाक सरकार पहले ही इस मामले में सकारात्मक रवैया दिखा चुकी है। अब पहल भारत सरकार की तरफ से ही होनी चाहिए थी। 
विज्ञापन


करीब 15 मिनट की मुलाकात के दौरान सिद्धू ने केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को करतारपुर कॉरिडोर खोले जाने की अहमियत के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पाक पीएम इमरान खान पहले ही इस मुद्दे पर वहां के सभी स्टेक-होल्डर्स से बात कर चुके हैं। पाक केमंत्री चौधरी फवाद भी कह चुके हैं कि सरकार श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर बिना वीजा के श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने को तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि वे इस बात का स्वागत करते हैं कि केंद्र सरकार मुस्लिम श्रद्धालुओं को हज करवाने पर सालाना 1200 करोड़ खर्च करती है। पर 1947 से सिख अपने मक्का के दर्शन को नहीं जा सके। गुरु जी ने अपने जीवन के अंतिम 18 साल करतारपुर साहिब में बिताए थे। सिद्धू ने इस बारे में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के आरोपों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

लोगों के जज्बातों से खेलने वाले सिद्धू पर क्या कार्रवाई करेंगे राहुल : हरसिमरत

Navjot Sidhu claims, Foreign Ministry preparing to write letter to Pak Government
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल - फोटो : File Photo
 केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछा है कि करतारपुर कॉरिडोर पर सिखों के जज्बातों से खेलने वाले नवजोत सिद्धू पर वे क्या कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि अब यह साफ हो गया है कि पाकिस्तान की तरफ से कॉरिडोर खोलने को कोई पेशकश नहीं की गई है। हरसिमरत ने दावा किया कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी अधिकारिक तौर पर यह कह चुकी हैं। 

सिद्धू ने जानबूझ कर लोगों से झूठ बोला था और कहा था कि पाक सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा ने कॉरिडोर खोलने का भरोसा दिया है। सच यह है कि जफ्फी वाले विवाद से पीछा छुड़ाने को सिद्धू ने झूठ बोला था। राहुल को भी साफ करना चाहिए कि सिद्धू पाकिस्तान में इमरान खान की ताजपोशी में किसके आशीर्वाद से गए थे। सिखों के जज्बातों से खेलने की साजिश का वह भी हिस्सा थे। 

हरसिमरत ने सिद्धू को पाकिस्तान द्वारा दी गई इजाजत का सबूत पेश करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि सिद्धू को अपने दोस्त इमरान को ऐसी चिट्ठी देने को कहना चाहिए, जिस पर लिखा हो कि पाक कॉरिडोर खोलने को तैयार है। हरसिमरत ने दावा किया कि सुषमा ने सोमवार को मुलाकात के दौरान सिद्धू को झिड़कते हुए कहा कि उन्होंने पाकिस्तान जाने के लिए मिली मंजूरी का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार करके गलत इस्तेमाल क्यों किया।

पंजाब की सियासत कोई लाफ्टर चैलेंज नहीं : सुखबीर
 शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल ने कहा है कि नवजोत सिद्धू की कॉल डिटेल की जांच करवाई जाए। ये जरूर रोजाना पाकिस्तान बात करते होंगे। इनके दोस्त इमरान खान पहले कह चुके हैं कि आईएसआई उनकी फर्स्ट लाइन है। सुखबीर ने कहा कि पंजाब की सियासत कोई लाफ्टर चैलेंज नहीं है। 

सिद्धू के पक्ष में आए खैरा
आम आदमी पार्टी के विधायक सुखपाल खैरा ने नवजोत सिद्धू की हिमायत की है। खैरा ने क हा कि भाजपा के मंत्री कह रहे हैं कि पाक ने पहल नहीं की। जरूरत हमारी है, इधर के लोगों ने जाना है, इसलिए केंद्र सरकार को पहल करनी चाहिए। हम सिद्धू की पहल का स्वागत करते हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट कनेक्शन का प्रयोग कर यह बात पहुंचाई कि करतारपुर कॉरिडोर खुलना चाहिए। स्थायी रास्ता दिया जाना चाहिए। केंद्र सरकार को जमीन की अदलाबदली पर भी विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed