क्या हुआ वादा: नवजोत सिद्धू ने फिर बोला कैप्टन पर हमला, कहा- कहां गया बादल को जेल में डालने का दावा
सिद्धू ने लगातार दो ट्वीट करते हुए इन्हीं मुद्दों को लेकर अमरिंदर सिंह पर सवालों की झड़ी लगा दी।
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भले ही विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के लिए अपने दरवाजे बंद कर लिए हों, लेकिन बेअदबी और कोटकपूरा गोलीकांड के मुद्दे पर नवजोत सिद्धू ने कैप्टन पर दबाव बनाने की अपनी रणनीति में कोई बदलाव नहीं किया है। शनिवार को भी सिद्धू ने लगातार दो ट्वीट करते हुए इन्हीं मुद्दों को लेकर अमरिंदर सिंह पर सवालों की झड़ी लगा दी।
Big Boast, Small Roast ...
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) May 1, 2021
Big Outcry, No Outcome ...#ਬੇਅਦਬੀ #Sacrilege #Bargari pic.twitter.com/kq8BTmxcjf
सिद्धू ने अपने पहले ट्वीट में कैप्टन को साल 2016 में पंजाब की जनता से किया गया उनका वादा याद दिलाया। अमरिंदर सिंह ने वादा किया था कि वे कोटकपूरा गोलीकांड में प्रकाश सिंह बादल को जेल में डालकर ही दम लेंगे। इसके लिए वह एसआईटी बनाएंगे और दोषियों को सजा दिलाएंगे। सिद्धू ने अपने ट्वीटर अंकाउट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्टन के दो अलग-अलग बयान दिखाए हैं। 2016 में कैप्टन द्वारा कोटकपूरा गोलीकांड में बादलों को जेल भेजने की बात कहने के लिए सिद्धू ने कैप्टन पर निशाना साधते हुए लिखा- बहुत घमंड लेकिन किया कुछ भी नहीं, बड़ी-बड़ी घोषणाओं का नतीजा कुछ भी नहीं।
People of Punjab did not elect the High Court Judge, Blaming the Verdict for what is failure of Executive Authority will not be accepted. My Stand Yesterday, Today & Tomorrow - Justice for Punjab’s Soul ... Letter to Jathedar Akal Takht Sahib for Ex-Communication of Badals (2018) pic.twitter.com/ibOlJzfm4M
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) May 1, 2021
अपने दूसरे ट्वीट में नवजोत सिंह सिद्धू ने कोटकपूरा मामले में एसआईटी की रिपोर्ट को हाईकोर्ट द्वारा रद्द किए जाने और मुख्यमंत्री द्वारा इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने संबंधी घोषणा का जवाब देते हुए लिखा- पंजाब के लोगों ने हाईकोर्ट के जज का चुनाव नहीं किया, लेकिन कार्यकारी अथॉरिटी की असफलता के लिए इस फैसले को स्वीकार नहीं किया जाएगा।