{"_id":"57d0ea394f1c1b647431818a","slug":"navjot-sidhu-and-arvind-kejriwal-tour-punjab-punjab-assembly-election-navjot-sidhu-kejriwal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में आज दो 'आप': नवजोत सिद्धू की 'गुगली', केजरीवाल की ढाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में आज दो 'आप': नवजोत सिद्धू की 'गुगली', केजरीवाल की ढाल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 08 Sep 2016 02:08 PM IST
विज्ञापन
d
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब की सियासत का आज बहुत बड़ा दिन है। एक तरफ तो नवजोत सिद्धू अपने पत्ते खोलेंगे, वहीं केजरीवाल डेमेज कंट्रोल की कोशिश करेंगे।
नवजोत सिद्ध अपने नए फ्रंट आवाज ए पंजाब(आप) का ऐलान कर सकते हैं। वैसे तो ‘आवाज-ए-पंजाब’ के नेता चंडीगढ़ प्रेस क्लब में अपनी अगली रणनीति का खुलासा करेंगे, लेकिन उनके आने की आहट के साथ ही प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। आम आदमी पार्टी के अलावा कांग्रेस और अकाली दल की भी नजरें उन पर टिकी हैं।
वहीं, अरविंद केजरीवाल अपने 4 दिवसीय पंजाब दौरे की शुरुआत करेंगे। पार्टी में बने हालातों और तमाम विवादों को देखते हुए उन्होंने इस बार अपना सारा फोकस वॉलंटियर्स पर ही रखने की योजना बनाई है, इसी लिए चार में से तीन दिन वह वॉलंटियर्स केसाथ बैठक करेंगे।

केजरीवाल का शेडयूल
अरविंद केजरीवाल
केजरीवाल दोपहर बारह बजे शताब्दी एक्सप्रेस से लुधियाना पहुंचेंगे। उसके बाद निकटवर्ती गांव झंडे में एक पार्टी वॉलंटियर के घर पर ठहरेंगे।
पहले दिन वह अब तक घोषित पार्टी उम्मीदवारों के साथ बैठक करेंगे। इसमें उन्हें चुनावी रणनीति के बारे में बताएंगे। साथ ही कई जगह बगावत के कारण पेश आ रही मुश्किलें भी सुनेंगे। उसके बाद केजरीवाल वॉलंटियर्स के साथ बैठकें करेंगे।
आठ, नौ और दस को दोपहर में भी वह वॉलंटियर्स के साथ बैठकें करेंगे। इस दौरान वह टिकट वितरण व अन्य कारणों से नाराज लोगों का दुखड़ा भी सुनेंगे। साथ ही यह संदेश देने की कोशिश करेंगे कि अगर कोई समस्या है तो हल करने के लिए वह हैं। दस की शाम छह बजे वह पटियाला में टीचरों और डॉक्टरों को संबोधित करेंगे।
11 सितंबर को वह गांव ढूडिके जाकर लाला लाजपत राय को श्रद्धांजलि भेंट करेंगे। उसके बाद मोगा के पास बाघा पुराना में पार्टी का किसान मेनिफेस्टो रिलीज करेंगे। इस समागम के दौरान पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन का मन बनाया है। भीड़ जुटा कर यह संदेश दिया जाएगा कि पार्टी पर घटनाक्रम का कोई असर नहीं पड़ा है।
11 सितंबर की रात केजरीवाल अमृतसर रुकेंगे और अगले दिन नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। पार्टी को उम्मीद है कि केजरीवाल के दौरे से पूरी तरह डैमेज कंट्रोल हो जाएगा। पिछले दिनों पार्टी पर लगे आरोपों और सुच्चा सिंह छोटेपुर व सात जोनल कॉर्डिनेटरों के अलग होने से वॉलंटियर्स और वोटरों पर जो प्रभाव पड़ा है, वह खत्म हो जाएगा। वॉलंटियर्स का मनोबल बढ़ाने के मकसद से ही इस बार केजरीवाल का ज्यादा समय उनके साथ बैठकों के लिए रखा गया है।

परगट संग नवजोत आज करेंगे नई रणनीति का खुलासा
Chotepur on Navjot Sidhu
- फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा से इस्तीफा देने और आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चाओं के बाद अचानक नए मोर्चे का गठन करने वाले क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंचेंगे।
विवादों में रहने के बाद पहली बार चंडीगढ़ पहुंच रहे सिद्धू के साथ ओलंपियन व विधायक परगट सिंह और बैंस बंधु सिमरजीत सिंह व बलविंदर सिंह (दोनों विधायक) भी होेंगे।
जानकारों के अनुसार इस दौरान वह पंजाब के कुछ ऐसे वरिष्ठ नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे, जो अपनी पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं और पार्टी छोड़ने को तैयार हैं।
आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर द्वारा 16 सितंबर के बाद मोर्चा में शामिल होने पर फैसला लेने की बात कहकर सूबे की राजनीति में हलचल मचा दी है। छोटेपुर को मोर्चे में उच्च पद देने की पेशकश भी की जा चुकी है। यदि छोटेपुर मोर्चे में शामिल होते हैं तो बड़ी संख्या में आप नेता भी उनके साथ जाएंगे, जो पहले ही पार्टी की नीतियों से नाखुश हैं। इनमें पंजाब आप के सात जोनल प्रधान भी शामिल होंगे।